फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   15 tables will be set up according to the assembly for counting of votes.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मतगणना के लिए विधानसभा अनुसार 15 टेबल लगाई जाएंगी

Wed, 29 May 2024 05:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 29 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
15 tables will be set up according to the assembly for counting of votes.
झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने मतगणना को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिले के सभी एआरओ व अन्य संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में मतगणना में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों की प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नियमानुसार रेंडमाइजेशन का कार्य पूरा करवाते हुए लिस्ट को लॉक कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा अनुसार 15 टेबल लगाई जाएंगी। सुबह ठीक आठ बजे मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। 4 जून को मतगणना का कार्य संपन्न होगा। मतगणना के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनका चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य किया गया है। अभी दो रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया और होंगी। पहली सामान्य रेंडमाइजेशन के अनुसार हुई है व दूसरी विधानसभा के अनुसार होगी व आखिरी रेंडमाइजेशन टेबल के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन


30 मई को होगी ट्रेनिंग

मतगणना के कार्य के लिए जिन अधिकारियों को ड्यूटी लगाई गई है उनकी 30 मई को ट्रेनिंग करवाई जाएगी। सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे व विस्तार पूर्वक अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया सुगम तरीके से संपन्न करवाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed