{"_id":"60a806ef8ebc3e6dc158b070","slug":"15-arrested-including-two-shopkeepers-violating-lockdown-rules-jhjhar-news-rtk6094927100","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते दो दुकानदारों सहित 15 काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते दो दुकानदारों सहित 15 काबू
विज्ञापन
झज्जर। क्षेत्र में लोग लॉकडाउन के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की तरफ चालान काटने के साथ गिरफ्तार करने का अभियान निरंतर रूप से चलाया जा रहा है। पुलिस की टीमें जगह-जगह तैनात की गई हैं। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लोगों को मास्क भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिले में महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमें जिले में तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों की तरफ से नजर रखते हुए कोविड नियमों व लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 15 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों ने बैगर मास्क के बेवजह सड़कों पर घूमते 371 व्यक्तियों के चालान भी किए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस थानों में अलग-अलग मामले अंकित किए गए।
लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर महिला पुलिस थाना झज्जर की एक टीम ने एक आरोपी संदीप को, महिला थाना बहादुर की टीम ने बिजेंद्र को, आसौदा की एक पुलिस टीम ने एक आरोपी नवीन को गांव रोहद से, शहर पुलिस थाना बहादुरगढ की दो अलग-अलग टीमों ने दो आरोपियों रिजवान व प्रभात को, पुलिस चौकी छूछकवास की एक टीम ने एक आरोपी दिनेश को मातनहेल रोड से, थाना साल्हावास की एक टीम ने एक आरोपी सुधीर को गांव अकेहड़ी मदनपुर से, थाना सदर बहादुरगढ़ की दो अलग-अलग टीमों ने दो आरोपियों जगरूप उर्फ बल्लू व भोपाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
- दुकानदारों को भी किया गिरफ्तार
पुलिस चौकी डीघल की एक टीम ने कार्रवाई करके गांव बहराना से बिजली के सामान की दुकान खोलकर नियमों का उल्लंघन करते एक आरोपी धर्म सिंह को काबू किया। वहीं थाना सदर झज्जर की एक टीम ने एक आरोपी पवन को नियमों की अवहेलना करते कोसली रोड से काबू किया है। पुलिस थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की एक टीम ने एक आरोपी जोगिंदर को सेक्टर- 2 बहादुरगढ़ से, थाना शहर झज्जर की अलग-अलग टीमों ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते तीन आरोपियों को काबू किया। पुलिस की एक टीम ने एक आरोपी परसराम को अपनी दुकान खोल कर नियमों का उल्लंघन करते, दो अलग-अलग टीमों ने दो आरोपियों नरेश कुमार व धर्मवीर को नियमों का उल्लंघन करते हुए काबू किया।
केवल आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़ कर बिना अनुमति किसी भी दुकानदार को दुकानें खोलने की अनुमति नहीं है। अगर कोई भी दुकानदार बिना अनुमति दुकान खोलता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए है।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर