फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरसों बेचने में किसानों का आ रही समस्याएं, उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल

सरसों बेचने में किसानों का आ रही समस्याएं, उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल

Sat, 06 Apr 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
सरसों बेचने में किसानों का आ रही समस्याएं, उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। अखिल भारतीय किसान सभा की जिला इकाई ने शुक्रवार को जिला उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान मास्टर रामरतन घसौला की अगुवाई में मांगपत्र सौंपकर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन को अनाज मंडी में किसानों का आ रही समस्याओं की जानकारी दी गई।

ज्ञापन में किसान सभा सदस्यों ने बताया कि नई अनाज मंडी में सरसों बेचने वाले किसानों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। ऑन लाइन पोर्टल पर पंजीकरण के समय का मिलान न होने और अपने गांव से पड़ोस में लगते गांव की सीमा में खेती करने वाले किसानों की फसल खरीद में कई प्रकार की दिक्कतें आ रही है। इसलिए पोर्टल में दोबारा पंजीकरण करवाने के लिए 20 अप्रैल तक का समय किसानों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसान अपनी सरसों को सस्ती दर पर बेचने पर मजबूर हो जाएंगे। जिला उपायुक्त ने किसानों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सचिव कर्ण सिंह समसपुर, जिला उपप्रधान धर्मबीर सिंह, मुख्य सलाहकार रामनिवास मिर्च, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोठसरा, प्रवक्ता रणधीर कुंगड, कैप्टन सुल्तान सिंह आदि प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed