फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   48 घंटों में 125 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा

48 घंटों में 125 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा

Sat, 05 Jan 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
48 घंटों में 125 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले की नहरों से किसान भारी मात्रा में पानी की चोरी कर रहे हैं। पिछले 48 घंटों के दौरान सिंचाई विभाग अधिकारियों की टीम ने 125 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा है। इसे लेकर किसानों में हड़कंप मचा रहा। पानी चोरी कर किसान इस समय गेहूं की सिंचाई कर रहे हैं।

जिले की नहरों में गत 25 दिसंबर को पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़ते ही किसानों ने चोरी शुरू कर दी। नहरों में पानी नौ जनवरी तक चलेगा। इस समय किसान पानी की दिन-रात चोरी कर रहे हैं। किसान इंजन व साइफन पाइप के जरिए पानी का उठान कर रहे हैं। जिससे पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। लोहारू कैनाल, लोहारू फीडर व बधवाना नहरों से भारी मात्रा में पानी की चोरी हो रही है। इस समय नहरों में 750 क्यूसेक पानी चल रहा है लेकिन पानी की चोरी अधिक मात्रा में होने की वजह से टेल तक मुश्किल से 550 क्यूसेक पानी ही पहुंच पा रहा है। इससे टेल पर पड़ने वाले गांवों में बने जलघरों में भी पानी नहीं डाला जा सकेगा और इन गांवों में आने वाले समय में पेयजल संकट गहराना स्वाभाविक है। इस समय किसान गेहूं की सिंचाई के लिए नहरी पानी की चोरी कर रहे हैं। कई भागों में किसान गेहूं की दूसरी सिंचाई कर रहे हैं तो कही पहली सिंचाई का काम चल रहा है। सिंचाई विभाग अधिकारियों ने पिछले 48 घंटों के दौरान लोहारू नहर, लोहारू फीडर व बधवाना नहरों पर छापामारी की और पानी की चोरी रोकने के लिए प्रयास किए। इस दौरान 125 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा गया। सिंचाई विभाग के एसडीओ राहुल छिल्लर ने बताया कि इन किसानों को चिह्नित कर लिया गया है। बाद में उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग अधिकारी रात के समय भी नहरों पर छापामारी कर रहे हैं लेकिन किसान अधिकारियों के वापिस लौटने पर फिर से चोरी शुरू कर देते हैं। किसानों को बार- बार समझाया भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed