{"_id":"5bef2034bdec22697879cd2b","slug":"141542398004-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त को समस्या बताने जा रही थीं महिलाएं, पुलिस ने गेट पर रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त को समस्या बताने जा रही थीं महिलाएं, पुलिस ने गेट पर रोकी
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बादली। गांव सोलधा की एक गली में पिछले काफी समय से गंदे पानी के भराव की समस्या बनी है। इस गली में निकासी के बंदोबस्त नहीं है। पहले तो खाली प्लाट में पानी चला जाता था लेकिन अब गली में ही गंदा पानी भरा रहता है। लोगों को आने-जाने में बेहद दिक्कतें हो रही है। कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने बादली-बहादुरगढ़ मार्ग पर जाम भी लगा दिया था।
गांव गंगड़वा में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त सोनल गोयल के पहुंचने की सूचना जैसे ही गांव सोलधा के लोगों तक पहुंची तो यहां की कुछ महिलाएं वहां के लिए चल दीं। जैसे ही महिला आयोजन स्थल पर पहुंची तो पुलिस ने गेट पर ही उन्हें रोक दिया। हालांकि पुलिस ने महिलाओं को कार्यक्रम के बाद उपायुक्त से मिलवाने की बात कही, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं।
इसके बाद उपायुक्त के पीए महावीर और बादली बीडीओ ने मौके पर आकर महिलाओं की समस्या सुनी। इन्होंने महिलाओं से मांगपत्र लिया और चार दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। यह भी कहा कि यदि इस समयावधि में कोई संबंधित अधिकारी गांव में नहीं पहुंचता है तो उन्हें फोन पर सूचना दें। भतेरी, ज्ञानो, मूर्ति, कमलेश, सरोज, माया, रामो, भगवानी आदि महिलाओं ने बताया कि काफी समय से गांव की गली में पानी भरा हुआ है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। यदि चार दिन के भीतर समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरेंगे।