फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   250 किलोमीटर की दूरी पर परीक्षा केंद्र बनाने से बेटियों की बढ़ी परेशानी

250 किलोमीटर की दूरी पर परीक्षा केंद्र बनाने से बेटियों की बढ़ी परेशानी

Sat, 10 Nov 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
250 किलोमीटर की दूरी पर परीक्षा केंद्र बनाने से बेटियों की बढ़ी परेशानी
चरखी दादरी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित ग्रुप डी की लिखित परीक्षा में गृह जिले से 250 किलोमीटर दूर महिला परीक्षार्थियों के सेंटर आवंटित किए हैं जोकि भाजपा सरकार की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। यह बात हरियाणा शक्ति भाईचारा संगठन संस्थापक और एक विचार-एक सोच की जिला अध्यक्ष सुनीता सांगवान नेे जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता में आने से पूर्व भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि वह एचटेट सहित अन्य कर्मचारी चयन आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गृह जिले में ही परीक्षा केंद्र बनाएंगे लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा सरकार अपने इस वायदे से पलट गई है। अब ग्रुप डी की परीक्षाओं के लिए सेंटर 250 किलोमीटर तक की दूरी पर बनाए हैं। ऐसा करके सरकार ने महिलाओं के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। सरकार महिला हितैषी होने का झूठा नाटक कर रही है। सरकार के इस कदम से परीक्षार्थियों विशेषकर महिला उम्मीदवारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। दूसरी ओर बेटियों के सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पर परीक्षा केंद्र बना कर उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर रही है। उन्होंने मांग की है कि परीक्षा केंद्रों को गृह जिले में स्थापित किया जाए या फिर इन परीक्षार्थियों को परिवहन विभाग की बसों में नि:शुल्क यात्रा की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed