{"_id":"5b98222d867a557ed43170ad","slug":"141536696877-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोप में छाया रहा सिद्दीपुर का जस्सू पंडित, बना बेस्ट रेडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरोप में छाया रहा सिद्दीपुर का जस्सू पंडित, बना बेस्ट रेडर
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। बीते दिनों यूरोप में संपन्न हुए कबड्डी टूर्नामेंट में गांव सिद्दीपुर का जसवीर वत्स उर्फ जस्सू पंडित छाया रहा। शानदार प्रदर्शन के बूते बेस्ट रेडर बने जसवीर ने अपनी टीम (आस्ट्रिया) को खिताब दिलाया। जीतकर स्वदेश लौटे जसवीर का दिल्ली स्थित हनुमान अखाड़े में जोरदार अभिनंदन किया गया।
पंजाब स्पोर्ट्स क्लब हॉलैंड की ओर से गत 12 अगस्त से 30 अगस्त तक ओपन यूरोपियन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में बहादुरगढ़ के 14 कबड्डी खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। बहादुरगढ़ के गांव सिद्दीपुर का निवासी जस्सू पंडित भी उक्त खिलाड़ियों में शामिल रहा। पहले चरण में हॉलैंड में हुई यूरोप कबड्डी लीग हॉलैंड मेला में अपना जस्सू पूरी तरह से छाया रहा। जस्सू पंडित ने कुल 14 रेड में से 13 प्वाइंट लिए जिसके बूते उसकी टीम आस्ट्रिया ने खिताब अपने नाम किया। बेहतर प्रदर्शन के बूते जस्सू को बेस्ट रेडर चुना गया। इसी टूर्नामेंट के दूसरे चरण के मुकाबले फ्रांस में हुए। इस यूरोपियन म्युनिख कप में जस्सू हॉलैंड की ओर से खेला। हॉलैंड की टीम फाइनल में जर्मनी से हारकर उपविजेता रही। इस टूर्नामेंट में जस्सू ज्वाइंट बेस्ट रेडर चुना गया।
लौटने पर हुआ अभिनंदन
यूरोप से जीतकर लौटे जसवीर उर्फ जस्सू पंडित का सोमवार को दिल्ली स्थित हनुमान अखाड़े में अभिनंदन किया गया। द्रोणाचार्य अवार्डी कोच महासिंह, कोच राज सिंह, अर्जुन अवार्डी सुरजीत मान, भारत केसरी राजीव तोमर, अनिल मोर और दिलबाग पहलवान आदि ने जस्सू को जीत की बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जस्सू ने अपनी जीत का श्रेय कोच रामबीर व परिजनों को दिया।
विज्ञापन
नामी पहलवान भी रहा है जस्सू
कबड्डी से पहले जस्सू नामी पहलवान रहा है। बाल केसरी, बाल कुमार और भारत केसरी खिताब के अलावा कई पदक जीत चुका है। पांव में चोट लगने के कारण करीब सात साल पहले जस्सू ने पहलवानी छोड़ दी। इसके बाद चोट ठीक हुई तो जस्सू ने कबड्डी में जोर आजमाया। अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमा रहा है। इसके अलावा वह गांव में नई प्रतिभाओं को पहलवानी और कबड्डी के गुर सिखा रहा है।