फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्वतंत्रता दिवस पर दो अंतरराष्ट्रीय व 6

स्वतंत्रता दिवस पर दो अंतरराष्ट्रीय व 6

Thu, 09 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर दो अंतरराष्ट्रीय व 6
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय बलिदान स्मारक स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां समय से पहले पूरी हो जानी चाहिए। संबंधित विभाग सुनिश्चित कर लें कि उनके विभाग को सौंपी गई जिम्मेदारी समारोह के आयोजन अनुसार पूरी हो जाएं। उपायुक्त बुधवार को अपने कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और निर्धारित समय के अनुसार ही कार्यक्रम हों। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर जिला के सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीरांगनाओं को भी आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए नगराधीश मनीष कुमार फौगाट को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। अगर किसी अधिकारी या विभाग को समारोह के संबंध में कोई दिक्कत आती है तो वे नगराधीश से संपर्क करें। उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिला के खिलाड़ियों को भी मुख्य अतिथि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिला में कुल 70 खिलाड़ी हैं, जिनको सम्मानित किया जाना है। इनमें से 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व अन्य राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि समारोह के दौरान जिला के स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं को भी सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त डा. मनोज कुमार जिला के बाढड़ा उपमंडल पर आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे और ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने बताया कि गत 4 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए जिला के शिक्षण संस्थानों को आमंत्रित किया गया था। कुल 18 टीमों ने नगराधीश मनीष कुमार फौगाट व अन्य अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुति दी थी। गठित कमेटी ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कुल 9 टीमों के चयन का प्रस्ताव दिया है। उपायुक्त ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतिम चयन के लिए एसडीएम को निर्देश दिए कि वे स्वयं 12 अगस्त को इन कार्यक्रमों को देखने के बाद ही अंतिम फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास के लिए टीमों को स्वीकृति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थाई तौर चयनित की गई 9 टीमें
सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास से पहले 12 अगस्त को अंतिम चयन प्रक्रिया के लिए बुलाई गई टीमों में वर्धमान हाई स्कूल का नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का संगीत नाटक, केएन स्कूल का नृत्य, आदर्श पब्लिक स्कूल चरखी दादरी का कार्यक्रम, बेस मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाणा का कार्यक्रम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी का देशभक्ति संगीत नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी का नृत्य, आर्यन्स पब्लिक स्कूल का देशभक्ति संगीत नाटक और सागर ग्लोबल स्कूल सांवड को मंगल पांडे कार्यक्रम शामिल हैं।

ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डा. मनोज कुमार, एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, सीएमओ डॉ. जितेन्द्र, डीएसपी प्रदीप नैन, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, जिला खेल अधिकारी सतपाल ढांडा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लांबा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनीता, बीईओ प्रकाश फौगाट, जयप्रकाश सबरवाल, बीईईओ कुलदीप फौगाट, सीडीपीओ निर्मल शर्मा, ईओ नगर परिषद विजयपाल, मार्केट कमेटी सचिव बसंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed