फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नप ने 130 हड़ताली सफाई कर्मचारियों को थमाया नोटिस

नप ने 130 हड़ताली सफाई कर्मचारियों को थमाया नोटिस

Fri, 18 May 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
नप ने 130 हड़ताली सफाई कर्मचारियों को थमाया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नगर परिषद ने हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस भेजकर 24 घंटे में ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए हैं। नप ने 130 कर्मचारियों को नोटिस भेजे हैं। नप ने 24 घंटे में काम पर न लौटने पर नए कर्मचारियों की भर्ती शुरू करने की प्लानिंग है। नगर परिषद यूनियन व सरकार के बीच कुछ मांगों पर सहमति न बनने पर वीरवार को भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही।
नगर परिषद ईओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि 130 हड़ताल कर्मचारियों को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस भेजकर 24 घंटे का समय दिया गया है। अगर हड़ताली कर्मचारी 24 घंटे में काम पर वापस नहीं लौटे तो उनके खिलाफ विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ईओ ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी। अगर हड़ताल कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटते हैं तो नई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए नगर परिषद गंभीर है। शहर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल जारी
वहीं, मांगों को लेकर सफाई कर्मियों के धरने की वीरवार को अध्यक्षता यूनियन प्रधान राजेंद्र सिंह बागड़ी, उप्रपधान राजकुमार लूता, सचिव अजीत सिंहपुरिया ने संयुक्त रूप से की। धरना स्थल पर पहुंचककर वाल्मीकि समाज से समरथन, अधिवक्ता विजय चौहान, पूर्व एमसी सुंदर व सतबीर चौहान ने अपना पूर्ण समर्थन दिया। यूनियन प्रधान राजेंद्र बागड़ी ने कहा कि कर्मचारी बीजेपी सरकार से कुछ नया नहीं मांग रहे। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, आज सरकार उन वादों को पूरा नहीं कर रही। इस अवसर पर ऋषि, महेंद्र, जयभगवान, सुंदर, कृष्ण बागड़ी, चंद्रभान, सूरज, सुनील, रामबाबू, हरबाई, रीटा, बाला, सुनीता, लाली, तीजो सहित अन्य सफाई कर्मी उपस्थित थे।

चिकित्सकों ने की सफाई
बस स्टैंड रोड पर शहर के कई निजी चिकित्सकों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान डॉ. राजेश कुमार और अन्य चिकित्सकों ने नगर के बस स्टैंड रोड से कचरे का उठान किया। इस समय शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। दुकानदार और आम लोग कचरे को आग के हवाले कर रहे हैं, जिससे शहर की आबोहवा भी खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed