{"_id":"5ae4d33a4f1c1b76098b6f08","slug":"141524945722-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की मंडियों में भी बिक रहा है बहादुरगढ़ का टमाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की मंडियों में भी बिक रहा है बहादुरगढ़ का टमाटर
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
टमाटर की देश में ही नहीं बल्कि बहादुरगढ़ में भी बंपर पैदावार हुई है। इसके चलते भाव काफी नीचे आ गए। दिल्ली की भी कई मंडियों में बहादुरगढ़ के किसानों का टमाटर बिक रहा है। थोक मार्केट में टमाटर की कैरेट के दाम 150 से 200 रुपये हैं जबकि फुटकर में टमाटर 5 से 10 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। किसानों की मेहनत के चलते टमाटर की पैदावार तो अधिक हो गई मगर किसानों को इसका कोई फायदा नहीं हुआ।
क्षेत्र के कई गांवों मातन, रिवाड़ी खेड़ा, छारा के अलावा अन्य कई गांवों में किसान टमाटर की खेती करते हैं। इस बार किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। मातन गांव के किसान हुकम सिंह का कहना है कि टमाटर की खेती में इस बार किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। उनका लागत मूल्य भी उन्हें नहीं मिल रहा है।
150 से 200 रुपये में बिक रही कैरेट
बहादुरगढ़ के खेतों में उगा टमाटर दिल्ली की मंडियों में भी बिक रहा है। दिल्ली की नजफगढ़, नांगलोई, केशवपुर, आजादपुर मंडी में बहादुरगढ़ के किसानों का टमाटर बिक रहा है। मगर यहां भी उन्हें ठीक भाव नहीं मिल रहे हैं। यहां पर 150-200 रुपये कैरेट के हिसाब से टमाटर बिक रहा है। यह भाव भी शनिवार को किसानों को मिला। अन्यथा इससे पहले 120 रुपये कैरेट के हिसाब से टमाटर बिका है। बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में टमाटर की स्थिति पर बात की जाए तो यहां पर टमाटर 200 रुपये कैरेट के हिसाब से बिका। फुटकर मेें टमाटर 5 से 10 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है।
विज्ञापन
शादियों की वजह से बढ़े रेट
बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में टमाटर की स्थिति ठीकठाक है। बचने के कारण खराब होने की नौबत नहीं आई है। शादियों की वजह से हल्का सा रेट भी ऊपर चढ़ा है। टमाटर व्यापारी विक्की ने बताया कि पैदावार ज्यादा होने की वजह से टमाटर के रेट गिरे हैं। बीते कुछ दिनों से टमाटर की कैरेट 120 रुपये तक बिक रही थी मगर अब शादियां शुरू हो गई हैं। यही कारण रहा कि शनिवार को 25 किलो का एक कैरेट 200 रुपये तक में बिका।