फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डीसी का बाढ़डा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम कल

डीसी का बाढ़डा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम कल

Wed, 25 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
डीसी का बाढ़डा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम कल
अधिकारियों के साथ कल बाढड़ा में रात्रि ठहराव करेंगे उपायुक्त
विज्ञापन

चरखी दादरी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रशासनिक अधिकारियों के चलाए जा रहे रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत उपायुक्त अजय सिंह तोमर 26 अप्रैल को बाढड़ा में अधिकारियों के साथ रात्रि ठहराव करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अलग-अलग कैंप और लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए खुला दरबार लगाया जाएगा।

नगराधीश मनीष कुमार फौगाट ने बताया कि 26 अप्रैल वीरवार को बाढड़ा के सिंचाई विश्राम गृह में उपायुक्त का रात्रि ठहराव कार्यक्रम होगा। यहां शाम को छह बजे उपायुक्त की अध्यक्षता में खुला दरबार लगाया जाएगा। इसके अलावा दोपहर दो बजे विश्रामगृह परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर और पशुओं के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला समाज कल्याण विभाग व कल्याण विभाग अपनी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाएंगे और मौके पर ही योग्य पात्रों को इन योजनाओं के लाभ के बारे में बताया जाएगा। इसके अतिरिक्त एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय से संबधित विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मौके पर आवेदन जमा करवाए जाएंगे। नगराधीश ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सरकार की बेटी बचाओ मुहिम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटिका दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed