{"_id":"6080832b8ebc3ec369764c5b","slug":"140-corona-infected-including-a-doctor-and-14-students-found-jhjhar-news-rtk6054585110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चिकित्सक और 14 विद्यार्थियों सहित 140 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चिकित्सक और 14 विद्यार्थियों सहित 140 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिस प्रकार से कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की तरफ से सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी गई है। बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है। वहीं सामान्य अस्पताल को भी सैनिटाइज किया गया है। इस बार जिले में विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 70 से 75 फीसदी संक्रमित युवा मिल रह हैं। इनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच में है। क्योंकि हर काम के लिए युवा ही घरों से बाहर अधिक निकल रहे हैं। बुधवार को जिले में 14 विद्यार्थियों व बहादुरगढ़ के एक चिकित्सक सहित 140 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों से अधिक 142 लोगों को छुट्टी भी मिल गई है। जबकि कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 916 पहुंची गई है।
अब तक 7848 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके
जिले में अब तक 7848 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें 6828 लोगों ने कोरोना को माल दी है। फिलहाल सक्रिय बचे केसों में से 77 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि 839 लोगों को घरों पर होम आईसोलेशन पर रखते हुए इलाज दिया जा रहा है। जिले में विभाग की तरफ से 3,64,730 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 3,52,851 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी। फिलहाल तक जिले में 3190 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अप्रैल में अब तक दो लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, लेकिन करीब पिछले 15 दिन से कोरोना के केसों व सक्रिय केसों में बढ़ोतरी हो रही है। मौत के आंकड़ों पर ब्रेक लगा हुआ है। फिलहाल तक जिले में 104 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।
1426 को लगाए गए कोरोना बचाव के टीके
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से जिले में 1426 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीके लगाए गए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में कोरोना बचाव के लिए 1,21,528 लोगों को लगाए जा चुके हैं टीके। जबकि हर सोमवार को टीकाकरण के लिए मेगा शिविर का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
कोरोना के मामले निरतंर बढ़ रहे हैं। जब तक आमजन पूरी तरह से सावधानी नहीं बरतेगा उस समय तक मामलों में उतार-चढ़ाव मिलता रहेगा। लोगों के आह्वान है कि वे कोरोना बचाव के लिए निर्धारित किए गए नियमों का पालन कर अपने आप व परिवार को सुरक्षित रखें।
डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।