{"_id":"650ca41543533461290d17eb","slug":"14-year-old-karthik-launches-indian-chat-gpt-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-3775-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: 14 वर्षीय कार्तिक ने बनाया भारतीय चैट जीपीटी रघुराई बोट, 67 भाषाओं में करता है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: 14 वर्षीय कार्तिक ने बनाया भारतीय चैट जीपीटी रघुराई बोट, 67 भाषाओं में करता है काम
Fri, 22 Sep 2023 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)

Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:44 AM IST
सार
कार्तिक जाखड़ के नाम तीन विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। वह सबसे कम उम्र के एप डेवलपर हैं। इसके अलावा सबसे अधिक ओरिएंटेशन वीडियो 19 डी बनाने वाले तथा विश्व की सबसे अधिक डिजाइन की गई पुस्तकों का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन में कार्तिक जाखड़ व परिजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के झज्जर के गांव झांसवा के 14 वर्षीय कार्तिक जाखड़ ने सैम अल्टमन की चुनौती को स्वीकार करते हुए भारतीय चैट जीपीटी का गुरुवार को लोकार्पण किया है। इसका नाम रघुराई बोट रखा है। यह चैट बोर्ड 67 भाषाओं में काम करता है। यह ऑटो अपडेटेड जानकारी के साथ है।
उनका दावा है कि चैटगप्ट में यह फीचर नहीं है। उसके पास सितंबर 2021 तक की जानकारी है, जबकि रघुराई बोट को सर्च इंजन में उपयोग किया जा सकता है जैसे गूगल, याहू आदि। उसने यह भारतीय चैट जीपीटी केवल एक महीने में तैयार किया है। इससे पहले कार्तिक जाखड़ ने श्री कुंज अखबार बनाया जो एक तरह से बोलने वाला अखबार है। यह सभी खबरों को पढ़कर सुनाता है।
राजकीय मॉडल संस्कृत स्कूल लड़ायन के कक्षा नौवीं के छात्र और अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन पढ़ाई कर कंप्यूटर साइंस के सेंकेंड ईयर में पढ़ रहे हरियाणा के झज्जर जिले के झांसवा के किसान अजीत सिंह के 12 साल के बेटे कार्तिक ने तीन मोबाइल एप बनाए थे। परिवार का दावा है कि कार्तिक की इस उपलब्धि पर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि कार्तिक ने एक एप सामान्य ज्ञान विषय से संबंधित बनाया था। लुसेंट जीके ऑनलाइन नाम से इसे बनाया गया। दूसरे एप में कोडिंग और ग्राफिक्स डिजाइनिंग की शिक्षा दी जाती है और तीसरा एप डिजिटल एजुकेशन से संबंधित है।
पांच पेटेंट के नाम
कार्तिक के नाम एसआरके मेटावर्स, एसआरके रियल टाइम ट्रांसलेटर, श्रीकुंज, लाई डिटेक्टर ऐप, आरओएस और स्पेस जिप बढ़ाने वाले पेटेंट हैं।
मिल चुके हैं कई पुरस्कार
कार्तिक अभी 14 साल के ही हैं और इस उम्र में उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इनमें चाइल्ड पॉडिजी ओमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड शामिल है। पांचवीं कक्षा में वृक्ष मैथ के विजेता भी रहे कार्तिक ने प्रवेश परीक्षा में पास होकर अमेरिका की यूनिवर्सिटी में बीएससी इन कंप्यूटर साइंस की डिग्री के द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं।
हो चुके हैं सम्मानित
कार्तिक के पिता ने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उन्हें फोन पर बधाई दे चुके हैं। दुष्यंत चौटाला की तरफ से कार्तिक को लैपटॉप उपहार में भी दिया जा चुका है। पूर्व एएसपी राजवीर सिंह, ग्राम पंचायत झांसवा भी उन्हें सम्मानित कर चुकी हैं। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी कार्तिक जाखड़ को जटेला धाम दुबलधन माजरा में सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा रक्षाबंधन के दिन कार्तिक स्कूल की तरफ से राष्ट्रपति से भी मिल चुका है।