{"_id":"5eb058e08ebc3e904f438f87","slug":"14-people-corona-infected-and-left-six-from-same-family-bahadurgarh-news-rtk553607540","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में 14 कोरोना पॉजिटिव और मिले, संक्रमितों में 6 एक ही परविर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में 14 कोरोना पॉजिटिव और मिले, संक्रमितों में 6 एक ही परविर से
विज्ञापन
नूना माजरा स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Bahadurgarh
सोमवार की शाम तक बहादुरगढ़ उपमंडल से 14 और लोगों के कोरोना सैंपल पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। ऐसे में अब तक इलाके में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 45 पहुंच गई है।
सोमवार सुबह आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कोरोना पॉजिटिव मामलों में कुल 9 व्यक्ति बहादुरगढ़ सब्जी मंडी से जुड़े हैं। इनमें से 8 बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र के और एक लोवा खुर्द गांव का निवासी है। गांव सिद्धिपुर और मुकुंदपुर के भी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। पॉजिटिव आए केसों में दो की आयु चौदह-चौदह साल है। सोमवार शाम को आई रिपोर्ट के मुताबिक 03 अन्य लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बहादुरगढ़ में अब तक मिले कुल 45 संक्रमितों से 40 लोग सब्जी मंडी से जुड़े हैं। शनिवार को संक्रमित मिले नेहरू पार्क निवासी सब्जी विक्रेता की पत्नी और बेटी भी संक्रमित मिले हैं।
सोमवार को जिनके संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है, उनमें 6 लोग रामनगर निवासी एक ही परिवार से हैं। बहादुरगढ़ शहर के विवेकानंद नगर निवासी कोरोना पॉजिटिव फार्मासिस्ट के दो परिजन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लोवा खुर्द निवासी संक्रमित व्यक्ति महाराष्ट्र से अपना ट्रक लेकर यहां पहुंचा ट्रक चालक है।
विज्ञापन
सभी संक्रमितों के परिजनों को भी आइसोलेट कर दिया गया है। गांव मुकुंदपुर, लोवा खुर्द और सिद्धिपुर को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने की तैयारी की जा रही है। डीएम जितेंद्र कुमार ने सील की गई कालोनियों के निवासियों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। कंटेनमेंट एरिया घोषित की गई सभी कालोनियों में रहने वाले एक-एक व्यक्ति के स्वास्थ्य का सर्वे किया जा रहा है।
संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी की वजह से बाजार की अथवा दूसरी सक्रिय गतिविधियों की अनुमति मिलने की संभावना फिलहाल नहीं है। पॉजिटिव केस मिलने के साथ-साथ प्रशासन को हर रोज कंटेनमेंट जोन बढ़ाने पड़ रहे हैं। इन सभी इलाकों को सील किया गया। गैरजरूरी आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। फिलहाल शहर में विवेकानंद नगर, मोहननगर, अशोक नगर, किला मोहल्ला, सैनीपुरा, जटवाड़ा मोहल्ला, रणजीत कालोनी, झीमरों वाली गली, लोहारेड़ी गांव, रामनगर, सब्जी मंडी, गांव मुकुंदपुर, लोवा खुर्द, सिद्धिपुर और अग्रवाल कालोनी को एक या इससे ज्यादा संक्रमित केस होने के कारण सील किया गया है।