फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   14 infected in the district, not wearing masks again

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में 14 संक्रमित, फिर नहीं लगा रहे मास्क

Wed, 12 Apr 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 12 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
14 infected in the district, not wearing masks again
झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। 14 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में पांच दिनों में 59 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 30 अभी भी सक्रिय हैं,जबकि 27 को होम आइसोलेशन इलाज मुहैया कराया जा रहा है।तीन का अस्पताल में उपचार चल रहा है लेकिन इसके बावजूद लोग कोरोना को लेकर लापरवाह बने हैं। भीड़ भाड़ में भी मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का दायरा ओर बढ़ने के आसार बने हैं। हैरानी की बात है कि इसे लेकर न तो प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है और न ही स्वास्थ्य विभाग। खुद स्वास्थ्य कर्मी मास्क नहीं लगा रहे। मंगलवार को 405 लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर सामान्य अस्पताल में मास्क लगाने के लिए चिकित्सक मरीजों व तीमारदारों का कह रहे है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भी बगैर मास्क के दिखाई रहे हैं। सामान्य अस्पताल में ओपीडी के मुख्य गेट पर गार्ड को स्पेशल तौर पर मास्क लगवाने के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन

चिकित्सक प्रीति दुग्गल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अस्पताल परिसर में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने बताया कि मास्क लगाने के उपरांत ही मरीजों व उनके तीमारदारों को ओपीडी में घुसने दिया जा रहा है। अस्पताल के सभी गेटों पर गार्ड को नियुक्त कर दिया गया है। वहीं गार्ड भी मास्क लगाने के लिए लोगों को कहते हुए दिखाई दिए लेकिन कुछ स्वास्थ्यकर्मी बगैर मास्क के इधर-उधर घूमते हुए दिखाई जोकि कोरोना व प्रशासनिक गाइडलाइन की अवहेलना कर रहे थे। शहर की अनाज मंडी में बगैर मास्क के किसान व श्रमिक काम करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा लघु सचिवालय, मुख्य बाजार के चौक चौराहे पर भी बगैर मास्क के लोग घूम रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
पिछले पांच दिन में मिले कोरोना संक्रमित
तिथि संक्रमित मिले ठीक हुए सेंपल लिए
7 अप्रैल 14 2 213
8 अप्रैल 17 2 216
9 अप्रैल 03 6 34
10 अप्रैल 01 5 390
11 अप्रैल 14 12 405
-----------------------------------------------------
वर्जन
बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए हर व्यक्ति को कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन करना होगा। मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का पालन करने से भी काफी बचाव हो जाता है। इस लिए लोगों से अपील है कि वे नियमों का पालन करें और सर्वाजनिक स्थानों पर कम से कम जाएं।
- डॉ ब्रह्मदीप, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed