{"_id":"61cf5dc754d86d2b1b35eec7","slug":"134a-angry-parents-reach-mini-secretariat-due-to-non-admission-in-private-schools-jhjhar-news-rtk6344428102","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए : निजी स्कूलों में दाखिला नहीं मिलने से नाराज अभिभावक लघु सचिवालय पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए : निजी स्कूलों में दाखिला नहीं मिलने से नाराज अभिभावक लघु सचिवालय पहुंचे
विज्ञापन
झज्जर। शिक्षा नियमावली 134 ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिला नहीं मिलने से नाराज अभिभावक शुक्रवार को लघु सचिवालय में पहुंचे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी बीपी राणा से मिलकर कहा कि 31 दिसंबर दाखिले की अंतिम तिथि है। करीब 15 दिनों से वे परेशान हो रहे हैं। शिक्षा विभाग व अन्य अधिकारी केवल आश्वासन देकर पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। कोई भी ठोस कार्रवाई शिक्षा विभाग की ओर से नहीं की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी बच्चों का दाखिला कराने का आश्वासन दिया।
अभिभावकों ने बताया कि वे करीब 15 दिनों से फैक्टरी व मेहनत मजदूरी करने के लिए नहीं गए, क्योंकि बच्चों के दाखिलों के लिए निजी स्कूलों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। अभिभावकों ने कहा कि 134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए बच्चों ने परीक्षा पास की है लेकिन स्कूलों की मनमानी के चलते दाखिला नहीं दिया जा रहा और बच्चों के सर्टिफिकेट उन्होंने पहले पढ़ने वाले स्कूलों से निकलवा लिए हैं। दाखिला न मिलने के कारण उनके बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है।
सरकार की ओर से आदेश हैं कि सभी बच्चों के दाखिले किए जाए, जिन्होंने 134ए के तहत परीक्षा पास की हुई है। उसके बाद निजी स्कूल संचालकों ने साफ मना कर दिया है कि जब तक उनकी बकाया फीस सरकार नहीं देगी उनके बच्चों का दाखिला नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी बीपी राणा को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बच्चों का जल्द से जल्द अलॉट हुए स्कूलों में एडमिशन करवाया जाएं। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्म प्रकाश राणा ने कहा कि अभिभावकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि दाखिले का अंतिम दिन है सरकार की ओर से दाखिले की तारीख आगे बढ़ाने की सिफारिश कर दी गई है। सभी बच्चों का एडमिशन जरूर करवाया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि जो भी स्कूल उनके बच्चों का दाखिला नहीं कर रहा है उनकी लिस्ट बनाकर दें। उन्होंने कहा कि कई स्कूल जो 134ए के तहत बच्चों का एडमिशन नहीं कर रहे उनके नोटिस निकाले हुए हैं और सरकारी आदेश उन तक पहुंचा दिए गए हैं। 134ए में पास हुए सभी छात्र-छात्राओं का दाखिला देना सुनिश्चित करें।
वर्जन
जिले के निजी स्कूलों की मनमानी देखने को मिल रही है, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से इन स्कूलों को नोटिस दे दिए गए हैं। तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है। अलॉट किए गए स्कूलों में सभी विद्यार्थियों का दाखिला जरूर होगा।
- ब्रह्म प्रकाश राणा, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।