फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लोगों के बीच आकर समस्याओं का समाधान कराने वाले को ही देंगे अपना पहला वोट

लोगों के बीच आकर समस्याओं का समाधान कराने वाले को ही देंगे अपना पहला वोट

Thu, 28 Mar 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
लोगों के बीच आकर समस्याओं का समाधान कराने वाले को ही देंगे अपना पहला वोट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। आगामी लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का सांसद चुनने में दादरी जिले के युवाओं का अहम योगदान रहेगा। इस बार जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 78677 युवा अपना वोट डालेंगे। इन चुनावों में दादरी विधानसभा क्षेत्र के 38053 जबकि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के 40624 युवा मतदाता हैं। जिला प्रशासन के अब तक के आंकड़ों के अनुसार 18 से 19 वर्ष के जिले में 4965 मतदाता हैं। 12 अप्रैल तक जिले में युवा मतदाताओं की संख्या और अधिक बढ़ने का अनुमान है। जिले में इस बार करीब 2500 युवा मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। ये मतदाता अपना पहला वोट डालने के लिए उत्साहित और जोश से लबरेज नजर आ रहे हैं।
लोकसभा चुनावों में पहली बार मतदान के लिए उत्सुक युवाओं का मानना है कि संसदीय क्षेत्र का सांसद ऐसा होना चाहिए जो ईमानदार एवं चरित्रवान हो और युवाओं के हित में कल्याणकारी योजनाएं बनवाएं। युवाओं का कहना है कि सांसद ऐसा हो जो चुनाव पूर्व किए अपने सभी वायदे पूरे करें और युवाओं के हित में काम करे, क्योकि आज देश में 40 प्रतिशत युवा हैं। इन नए वोटर का मानना है कि क्षेत्र का सांसद ऐसे व्यक्ति को चुना जाए तो सांसद बनने के बाद जनता के बीच आकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाए। वह कर्मशील प्रवृति का होना चाहिए। उसकी सोच दूरदर्शी एवं राष्ट्रहित में होनी चाहिए। रोजगारपरक योजनाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। सांसद शिक्षित और सामाजिक गुणों से परिपूर्ण हो।
विज्ञापन


सोच- समझकर डालेंगे अपना पहला वोट
1. सांसद ऐसा हो जो चुनाव पूर्व किए गए अपने सभी वायदों को पूरा करें। वह ईमानदार व राष्ट्रहित में काम करें। उसे व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं होना चाहिए। युवा वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनवाएं ताकि युवा समक्ष एवं आत्मनिर्भर बन सके। मैं अपना पहला वोट सोच-समझकर और योग्य उम्मीदवार को ही दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल रोहिल्ला, बीएससी छात्र
2. क्षेत्र का सांसद ऐसा हो जो क्षेत्र का हर प्रकार से विकास करें और युवाओं के लिए रोजगार परक नीतियां बनवाएं ताकि युवा वर्ग सक्षम हो सके। सांसद ऐसा हो जो अपने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दें। समाज के हर वर्ग का ख्याल रखे। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
अतुल डागर, बीएससी छात्र
3. क्षेत्र का सांसद ऐसा हो जो सांसद बनने के बाद लोगों के बीच आकर उनकी समस्याएं सुने। सांसद शिक्षित हो। उसमें राष्ट्र प्रेम की भावना कूट-कूटकर भरी हो। सांसद संसद सत्र में अपने क्षेत्र की जोर-शोर से आवाज उठाने वाला हो। सांसद ईमानदारी से काम करने वाला हो। मैं सोच-समझकर ही मतदान करूंगी।

पल्लवी, बीकॉम छात्रा
4. सांसद चरित्रवान और ईमानदार होना चाहिए। चुनाव में उम्मीदवार का चयन करते समय उसमें व्याप्त गुणों एवं योग्यता पर ध्यान देना चाहिए। सांसद लोगों की समस्याओं का धरातल पर समाधान करने वाला हो। सांसद रोजगार, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर फोकस करने वाला हो। अपने क्षेत्र की आवाज बुलंद करने वाला हो।
रितिका, बीए छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed