फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बार चुनाव: जितेंद्र जाखड़ सहसचिव और संदीप कुमार बने कोषाध्यक्ष

बार चुनाव: जितेंद्र जाखड़ सहसचिव और संदीप कुमार बने कोषाध्यक्ष

Tue, 19 Mar 2019 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
बार चुनाव: जितेंद्र जाखड़ सहसचिव और संदीप कुमार बने कोषाध्यक्ष
उमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। जिला बार एसोसिएशन के नामांकन पत्र वापस लेने के दिन मंगलवार को सह सचिव व कोषाध्यक्ष के पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी होने के कारण उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। जितेंद्र जाखड़ को सह सचिव और संदीप कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि प्रधान व उपप्रधान पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशी व सचिव पद के दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हुए हैं। अब तीन पदों के लिए 5 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों ने अपने अपने पक्ष में मतदान के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। अधिवक्ता टोलियों में बैठकर चुनाव को लेकर ही चर्चा करते दिखाई दे रहे हैैं। फिलहाल तीन पदों के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। 5 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसके बाद मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रधान पद के लिए ताल ठोकने वाले तीनों उम्मीदवार जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं। जबकि उप प्रधान के लिए भी अभी तक तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के पक्ष में उनके समर्थक अधिवक्ता भी प्रचार अभियान में जुट गए हैं।


-ये उम्मीदवार बचे चुनाव मैदान में
प्रधान पद के लिए
एडवोकेट यशपाल सैनी
एडवोकेट कृष्ण कादियान
एडवोकेट अजीत सिंह सोलंकी
उप प्रधान
एडवोकेट राजकुमार वत्स
एडवोकेट धर्मेंद्र
भावेश यादव
सचिव पद के लिए
एडवोकेट कपिल चौहान
एडवोकेट संदीप डबास

जिला बार एसोसिएशन के दो पदों के लिए एक-एक नामांकन होने के कारण सहसचिव और कोषाध्यक्ष को विजयी घोषित कर दिया गया है। अब तीन पदों के लिए 5 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन

एडवोकेट ओमप्रकाश गोयल, चीफ आरओ, झज्जर बार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed