फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक दिन छोड़कर होगी अब बिजली फीडर की मेंटिनेंस

एक दिन छोड़कर होगी अब बिजली फीडर की मेंटिनेंस

Mon, 18 Mar 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
एक दिन छोड़कर होगी अब बिजली फीडर की मेंटिनेंस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। बिजली निगम शहर के विभिन्न फीडरों पर लगातार दो से तीन दिन काम नहीं करेगा। निगम ने जो नई योजना तैयार की है उसके मुताबिक एक दिन छोड़कर मेंटिनेंस वर्क किया जाएगा। निगम अगले 18 से 20 दिन में मेंटिनेंस का काम पूरा कर लेगा। इससे पहले लगातार दो से तीन दिन फीडर का मेंटिनेंस कार्य किया जा रहा था जिसके चलते लोगों को पांच से छह घंटे के पावर कट झेलने पड़ रहे थे। लोगों ने जब अपनी समस्या निगम अधिकारियों के समक्ष रखीं तो उन्होंने एक फीडर पर एक दिन छोड़कर काम कराने का आश्वासन दिया। निगम अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम को देखते फीडर मेंटिनेंस का कार्य जोरों से चल रहा है।
शहर में अब हर एक दिन छोड़कर बिजली फीडर की मेंटिनेंस होगी। इसके लिए बिजली निगम ने काम तेजी से शुरू कर दिया है ताकि आने वाली गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी न होने पाए और बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से हो सके। शहर में इस समय 12 फीडर हैं। प्रति माह खपत 90 लाख यूनिट है। गर्मी के मौसम के मद्देनजर बिजली निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत बिजली निगम ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। शहर के विभिन्न भागों में कई जगह कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। सुबह और शाम के समय कम वोल्टेज की ज्यादा समस्या बनी रहती है। इसका प्रतिकूल असर शहर की पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ता है। शहर में मेन दो पावर सब स्टेशन हैं। इसके जरिए पूरे शहर में बिजली आपूर्ति की जाती है। रेलवे रोड और चरखी दादरी पावर सब स्टेशन से शहर में बिजली आपूर्ति होती है। रेलवे रोड पावर सब स्टेशन की क्षमता 16 एमवीए है। अब इसकी क्षमता भी बढ़ाकर 32 एमवीए की जानी है। इसी प्रकार चरखी पावर सब स्टेशन की क्षमता 200 से बढ़कर 260 केवीए होनी है। शहर में करीब साढ़े 14 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। हर माह 90 लाख यूनिट की खपत है। शहर में बिजली की खपत लगातार बढ़ती जा रही है। जिला बन जाने के बाद बिजली की खपत ज्यादा बढ़ने लगी है। सरकारी कार्यालयों में भी खपत बढ़ रही है।
विज्ञापन


कम वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात
बिजली निगम 12 फीडर के जरिए पूरे शहर में आपूर्ति करता है। बिजली निगम बारी- बारी से सभी फीडरों की मेेंटिनेंस करेगा। जिस दिन फीडर की मेंटिनेंस होगी उस दिन उस एरिया में बिजली आपूर्ति पूरे दिन बाधित रहेगी। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेेगी। इस प्लान केे तहत नई केबल और कंडक्टर भी लगाने हैं ताकि बार- बार तार टूटने न पाए। वहीं, फीडर मेंटिनेंस वर्क पूरा होने के बाद कम वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में आने वाले फॉल्टों से मिलेगा छुटकारा
गर्मी के मौसम में आंधी की वजह से फॉल्ट ज्यादा आते हैं इस लिहाज से निगम की योजना है कि फॉल्ट कम से कम आए ताकि शहर में लंबे समय तक बिजली की आपूर्ति बाधित न होने पाए। गर्मियों में बिजली आपूर्ति ठप हो जाने पर पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। इससे पानी का भी संकट गहरा जाता है। अब निगम करीब 30 दिन में यह काम को पूरा करने पर काम कर रहा है। निगम ने इस पर काम शुरू कर दिया है।


एक दिन छोड़कर प्रत्येक फीडर की मेंटिनेंस की जाएगी। इस दौरान परमिट लेने पर उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी जरूर होगी लेकिन गर्मियों में बिजली आपूर्ति में दिक्कत नहीं आएगी। - ओमबीर सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed