फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शहीद रविंद्र के लगे जयकारे तो पत्नी की छलछलाई आंखें, भतीजे और पिता ने भी बयां की पीड़ा

शहीद रविंद्र के लगे जयकारे तो पत्नी की छलछलाई आंखें, भतीजे और पिता ने भी बयां की पीड़ा

Sat, 05 Jan 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
शहीद रविंद्र के लगे जयकारे तो पत्नी की छलछलाई आंखें, भतीजे और पिता ने भी बयां की पीड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। रूदड़ोल निवासी शहीद रविंद्र के परिजनों को शुक्रवार दोपहर शहर की पुरानी अनाज मंडी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सम्मानित किया। दिल्ली पुलिस में सेवारत रविंद्र अमर रहे के जयकारे लगे तो मंच पर बैठीं उनकी पत्नी तमन्ना भावुक हो गईं। शहीद के पिता उमेद और भतीजे अंकित ने भी ढाई साल तक सम्मान न मिलने की पीड़ा मंच से बयान की। शहीद के भतीजे अंकित ने कहा कि चाचा से पहले परिवार का ही एक जवान काफी साल पहले शहीद हुआ था लेकिन उनकी शहादत के कई साल बीतने पर भी किसी सरकार ने सम्मान नहीं दिया। शहीद रविंद्र के पिता उमेद सिंह ने इस सम्मान के लिए दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
पुरानी अनाज मंडी में आयोजित सम्मान समारोह में अरविंद केजरीवाल दोपहर करीब पौने तीन बजे पहुंचे। पहले उन्होंने शहीद रविंद्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। आयोजन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रिंपी फौगाट ने की। आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कांग्रेस, इनेलो और भाजपा पर निशाना साधा। नवीन ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो भाजपा को काबू नहीं कर सकती, केवल आम आदमी पार्टी ही आगामी चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देगी। वहीं, दिल्ली कैंट से विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार ने शहीदों के सम्मान में एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का जो निर्णय लिया है वो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पूर्व में केंद्र और प्रदेश की बागडोर संभालने वाली सरकारों ने शहीदों के सम्मान की घोषणा तो की लेकिन जब वक्त आया तो अपने कदम पीछे खींच लिए। दिल्ली से विधायक सुखबीर दलाल ने कहा कि हरियाणा के लाल और दिल्ली में अपने कार्यों से पहचान बनाने वाले अरविंद केजरीवाल शहीदों के सम्मान का जो काम कर रहे हैं वो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा राशि वितरित की है। इसी तर्ज पर अगर हरियाणा सरकार भी काम करे तो प्रदेश के किसानों की दयनीय दशा में काफी सुधार हो जाएगा। वहीं, जिला अध्यक्ष रिंपी फौगाट ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का दादरी आकर शहीद रविंद्र के परिजनों को सम्मानित करना इस बात का प्रमाण है कि आमजन की भावनाओं की आम आदमी पार्टी कितनी कदर करती है। समारोह को कैप्टन रामफल साहू, अश्वनी देशवाल, सविता नाधा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


शहादत के बाद टूट जाता है शहीद का परिवार
शहीद रविंद्र के पिता उमेद सिंह ने सम्मान राशि देने पर दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जवान बेटे की शहादत के बाद परिवार टूट जाता है। इससे उबरने में काफी समय लग जाता है। उनके परिवार को आज दिल्ली सरकार ने सहारा दिया है। इसके लिए वे शुक्रगुजार हैं। समारोह के दौरान जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुरानी अनाज मंडी स्थित आयोजन स्थल पर संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस कर्मचारी मकानों और दुकानों सहित मंदिर की छत पर तैनात थे। सुरक्षा के लिहाज से एक डी भी मंच और दर्शक दीर्घा के बीच बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed