फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भाजपा ने प्रदेश को वर्षों पीछे धकेला: अभय चौटाला

भाजपा ने प्रदेश को वर्षों पीछे धकेला: अभय चौटाला

Tue, 08 May 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश को वर्षों पीछे धकेला: अभय चौटाला
प्रदेश ने भाजपा को वर्षों पीछे धकेला: अभय चौटाला
विज्ञापन

चरखी दादरी। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला का कहना है कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। भाजपा ने अभी तक के कार्यकाल में प्रदेश को वर्षों पीछे धकेल दिया है। पूरे प्रदेश में विकास ठप पड़ा है तो आपसी भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास भी भाजपा सरकार कर रही है। अभय युवा जिला अध्यक्ष नितिन जांघू के निवास स्थान पर सोमवार को इनेलो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी चुनावों की तैयारी में अभी से जुट जाएं और पार्टी की नीतियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के साथ सीधा संवाद कर ही हम सभी को अपने साथ जोड़ने में कामयाब होंगे। कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएं कि किस तरह से आज इनेलो प्रदेश के लोगों की समस्याओं की लड़ाई लड़ने का कार्य कर रही है। चाहे एसवाईएल का मुद्दा हो या फिर व्यापारियों, किसानों, बेरोजगारों, युवाओं, स्त्री सम्मान का मुद्दा प्रत्येक विषय में केवल इनेलो ही आज हरियाणा के नागरिकों की आवाज को न सिर्फ उठा रही है बल्कि विधानसभा से सड़क तक संघर्ष कर रही है। इस मौके पर इनेलो जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, सज्जन बलाली, राजेश सांगवान झोझू, विजय पंचगांवा, वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण, राज सिंह गागड़वास, ऋषिपाल उमरवास, रामफल कादमा, भूप मांढी, अरविंद सांगवान, प्रदीप गिल, प्रवीण स्वामी, दीपक जून, हरपाल चेयरमैन, भूपेंद्र कलियाणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed