फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   देरी के विरोध में रेलगाडिय़ों को खुद लेट करेंगे यात्री 20-56-51

देरी के विरोध में रेलगाडिय़ों को खुद लेट करेंगे यात्री 20-56-51

Sat, 21 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
देरी के विरोध में रेलगाडिय़ों को खुद लेट करेंगे यात्री 20-56-51
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रेलगाड़ियों की देरी से आजिज आ चुके रेलयात्री इनका निर्धारित समय पर परिचालन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को सामूहिक रूप से कई गाड़ियों की चेन खींचकर गाड़ियों को लेट करेंगे। कई गाड़ियों की खराब व्यवस्था के विरोध के लिए यात्री एकजुट हो रहे हैं। दिल्ली-रोहतक सेक्शन के दैनिक यात्री शनिवार सुबह 8 से 11 बजे तक नांगलोई स्टेशन पर इकट्ठे होंगे और स्टेशन मास्टर को शिकायत करके निर्धारित समय पर गाड़ियों का परिचालन सुनिश्चित करने की मांग करेंगे।
गाड़ियाें के विलंब की समस्या के विरोध के लिए रेल यात्रियों ने शनिवार को नांगलोई रेलवे स्टेशन पर इकट्ठे होने का फैसला लिया है। जिन गाड़ियों के दैनिक यात्रियों को नांगलोई पहुंचने का आह्वान किया गया है उनमें टीआर, डीआरबी, ईएमयू, सिरसा एक्सप्रेस, डीजेजे और 2 जेजे के यात्री शामिल हैं। सोशल मीडिया के जरिये कहा गया है कि जो भी यात्री भाई इन गाड़ियों में हो एक ही बोगी में इकट्ठे हो जाएं और आसौदा स्टेशन से नांगलोई स्टेशन तक बार-बार चेन पुलिंग करें। नांगलोई स्टेशन पर इकट्ठे होकर सभी यात्री स्टेशन मास्टर को शिकायत कर सिस्टम ठीक करने की चेतावनी देंगे और अगर फिर भी रेलवे ने व्यवस्था नहीं सुधारी तो यात्री दूसरा कदम उठाएंगे। सोशल मीडिया में सक्रिय एनआर ट्रेन अपडेशन ग्रुप में 5400 सदस्य हैं। ग्रुप के सक्रिय सदस्यों में निखिल तिवारी, विक्की श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र, पवन कुमार, मंदीप, राहुल जैन, अमित जैन व राजेश मिगलानी भी शामिल हैं। दिल्ली, नांगलोई, बहादुरगढ़, रोहतक, जींद, भिवानी, हिसार व सिरसा जाने-आने वाले सभी यात्री गाड़ियां लेट होने से परेशान हैं।
विज्ञापन

इस वजह से हुए परेशान
दरअसल, शुक्रवार सुबह 9:54 पर एक रेल लाइन निरीक्षण यान बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से निकला। इस यान की वजह से गाड़ी नंबर 12555 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से 10:10 पर आई। नई दिल्ली से शकूरबस्ती तक की 12 किलोमीटर तक की दूरी इस गाड़ी ने 1 घंटा 5 मिनट में पूरी की। यह गाड़ी नई दिल्ली स्टेशन से 7:55 पर चली और रोहतक तक 71 किलोमीटर का सफर 4 घंटे दो मिनट में पूरा किया। परिणामस्वरूप हजारों दैनिक यात्री अपने दफ्तरों में समय पर नहीं पहुंच पाए। दैनिक रेलयात्री समिति के सचिव सतपाल हाडा ने कहा कि रेल संचालन का इतना बुरा हाल कभी नहीं देखा। इसके अलावा बहादुरगढ़ स्टेशन पर मालगाड़ी की शंटिग से भी ये गाड़ी लेट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed