फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खेत में फसल बर्बाद, मंडियों में किसान बेहाल : सांगवान

खेत में फसल बर्बाद, मंडियों में किसान बेहाल : सांगवान

Wed, 11 Apr 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खेत में फसल बर्बाद, मंडियों में किसान बेहाल : सांगवान
खेत में फसल बर्बाद, मंडियों में किसान बेहाल : सांगवान
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेसी नेता सतपाल सांगवान ने कहा कि बारिश व ओलावृृष्टि से जहां किसानों की पकी हुई गेहूं की फसल नष्ट हो गई वहीं मंडियों में खरीद नहीं होने सेे किसान बेहाल हैं। ऐसे में सरकार द्वारा किसानों के साथ दोहरा अन्याय किया जा रहा है। हालात ऐसे पैदा हो गए हैं कि किसान बर्बादी के कगार पर खड़ा है व उसके सामने रोजी-रोटी के लाल पड़े हुए हैं। ये विचार सतपाल सांगवान ने मंगलवार को गांव बिगोवा व इमलोटा में बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद गेहूं की फसल का निरीक्षण करने के बाद व्यक्त किए।

पूूर्व मंत्री ने कहा कि बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। कई स्थानों पर तो गेहूं फसल की ऐसी हालत बन गई है कि किसानों को कटाई करने की भी जरूरत नहीं रही। सतपाल सांगवान ने कहा कि कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के आदेेशों के बाद भी कोई अधिकारी गिरदावरी के लिए नहीं पहुंचा है। सतपाल सांगवान ने मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारियों से बात करके किसानों की बर्बाद हुए फसल की गिरदावरी करने की मांग की। सांगवान ने कहा कि सरकार को तुरंत गिरदावरी करवाकर 25 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा राशि देनी चाहिए। कांग्रेस की भूपेंद्र हुुड्डा सरकार के दौरान किसानों को घोषणा के तुरंत बाद मुआवजा राशि वितरित की गई थी लेकिन भाजपा सरकार में घोषणा व गिरदावरी के कई माह बाद तक किसानों की कोई सुुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed