{"_id":"5acbcf3c4f1c1bf4618b6613","slug":"131523306300-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रसेन ट्रस्ट परिसर में शिक्षा सभा के दखल का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रसेन ट्रस्ट परिसर में शिक्षा सभा के दखल का किया विरोध
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट रेलवे रोड के ट्रस्टी और अशोक गुप्ता समेत वैश्य समाज के अनेक लोग ट्रस्ट के परिसर में स्थित वैश्य आर्य कन्या प्राथमिक पाठशाला को ताला लगाने के पक्ष में खुलकर सामने आ गए। उन्होंने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस धार्मिक ट्रस्ट के परिसर में बाहरी व्यक्ति या संस्था का दखल सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही इस जमीन का समाज कल्याण में उपयोग किया जाएगा। उधर, बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के अध्यक्ष श्रीनिवास गुप्ता ने स्कूल भवन को बंद करने की निंदा की है।
महाराजा अग्रसेन भवन में सोमवार को एडहोक प्रधान शिव कुमार की अध्यक्षता में ट्रस्ट की मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद ट्रस्टियों ने ट्रस्ट ऑफिस में प्रेस वार्ता की। शिव कुमार, अशोक गुप्ता और ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने कहा कि यह परिसर ट्रस्ट की संपत्ति है। सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त पदों पर कार्यरत रहे अध्यापकों को सरकारी स्कूलों में समायोजित कर दिया गया और यहां विद्यार्थी पढ़ने नहीं आते। जो मुट्ठी भर विद्यार्थी आते थे, उनको शिक्षा देने के लिए बहादुरगढ़ शिक्षा सभा अध्यापक और दूसरे जरूरी संसाधन उपलब्ध नहीं करा रही थी, इसलिए बच्चों ने भी इस स्कूल में आना छोड़ दिया। अब वैश्य हाई स्कूल या वैश्य आर्य कन्या प्राथमिक स्कूल में से अब यहां कोई स्कूल नहीं चल रहा। बहादुरगढ़ शिक्षा सभा को चाहिए कि बच्चों को अपने माल गोदाम रोड स्थित स्कूल में पढ़ाए। ट्रस्टियों ने कहा कि स्कूल बंद होने के बाद ट्रस्ट ने अपनी संपत्ति को संभाल लिया है। अब यहां धर्मार्थ अस्पताल या कोई दूसरा सेवा प्रकल्प शुरू किया जाएगा। शिव कुमार व मंगतराय गोयल ने कहा कि ट्रस्ट की संपत्ति में श्रीनिवास गुप्ता या किसी अन्य बाहरी व्यक्ति अथवा संस्था का दखल सहन नहीं किया जाएगा।
तीन सदस्य नहीं आए मीटिंग में
सोमवार को अग्रसेन भवन में हुई मीटिंग में ट्रस्ट की पांच सदस्यीय तदर्थ समिति के पांच सदस्यों में से दो ने ही भाग लिया। शिव कुमार गुप्ता और मंगतराय गोयल ही मीटिंग व प्रेस वार्ता में मौजूद रहे, जबकि रामनिवास, प्रवीण गर्ग और रामधन गुप्ता ने मीटिंग और प्रेस वार्ता में भाग नहीं लिया। ये बहादुरगढ़ शिक्षा सभी से भी जुड़े हुए हैं। गौरीशंकर, पवन कुमार, उमेद सिंगल, नरेंद्र गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, राजेश कविता गोयल, राजू अटालिया और जयप्रकाश भी इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
रिकार्ड देने को तैयार
महाराजा अग्रसेन भवन के साथ वाली ट्रस्ट की इस जमीन को लेकर संपूर्ण अधिकार महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के हैं। जमीन के इस्तेमाल पर निर्णय भी ट्रस्ट, एडहोक कमेटी और अग्रवाल समाज लेगा। भवन में बंद स्कूल का रिकार्ड एडहोक कमेटी पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बहादुरगढ़ शिक्षा सभा को सौंपने के लिए तैयार है।
-शिव कुमार, अध्यक्ष, तदर्थ समिति, महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट।
तालाबंदी की कड़ी निंदा
राजस्व रिकार्ड के अनुसार इस भवन में 70 साल से बहादुरगढ़ शिक्षा सभा का स्कूल चल रहा है। भवन को बंद करना कन्या शिक्षा के कार्य में बाधा है। प्रशासन को स्कूल खुलवाना चाहिए। वैश्य आर्य कन्या बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र जून व नगर पार्षद गुरदेव राठी ने भी स्कूल भवन बंद करने की कड़ी निंदा की है।
-श्रीनिवास गुप्ता, अध्यक्ष, बहादुरगढ़ शिक्षा सभा।