{"_id":"672c7ea72ba3b5e21702ebc1","slug":"13-year-old-girl-gives-birth-to-baby-girl-in-bahadurgarh-both-mother-and-child-referred-to-pgims-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बहादुरगढ़ में 13 साल की लड़की ने दिया एक बच्ची को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों पीजीआईएमएस में रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बहादुरगढ़ में 13 साल की लड़की ने दिया एक बच्ची को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों पीजीआईएमएस में रेफर
Thu, 07 Nov 2024 02:17 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:17 PM IST
सार
परिजनों के बयान और जांच पूरी होने के बाद हकीकत सामने आ सकेगी। पुलिस ने की दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि उक्त लड़की ने पुलिस को एक लड़के के बारे में जिक्र किया है, लेकिन अभी उसका पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहादुरगढ़ से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक महज 13 वर्षीय लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। दोनों जच्चा, बच्चा को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से किसी पर शक नहीं जताया गया है। वहीं, बहादुरगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। किशोरी की इस हालत के पीछे किसका हाथ है, यह फिलहाल सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश मूल का एक परिवार यहां बहादुरगढ़ से सटे एक गांव में रहता है। मेहनत मजदूरी करने वाले इस परिवार की करीब 13 वर्षीय बेटी को मंगलवार को पीड़ा हुई थी। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां कम उम्र की लड़की को गर्भवती देखकर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए। उसका ईलाज शुरू हुआ तो उसने एक कन्या को जन्म दिया। डिलिवरी के बाद दोनों पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दी गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस अस्पताल में पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर परिजनों ने मामले में कोई भी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया था। चूंकि मामला अत्यंत गंभीर है तो पुलिस भी हरकत में आ गई। नाबालिग लड़की और नवजात मासूम का गुनहार कौन है, ये फिलहाल सवाल बना हुआ है। परिजनों के बयान और जांच पूरी होने के बाद हकीकत सामने आ सकेगी। पुलिस ने की दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि उक्त लड़की ने पुलिस को एक लड़के के बारे में जिक्र किया है, लेकिन अभी उसका पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन