फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   13 new dengue cases found, figure reached 130

डेंगू के 13 नए केस मिले, आंकड़ा 130 तक पहुंचा

Wed, 27 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
13 new dengue cases found, figure reached 130
बहादुरगढ़। झज्जर जिले में आए दिन डेंगू के केसों में इजाफा हो रहा है। बुधवार को जिले में 13 नए कन्फर्म केस मिले। जिले में अब तक डेंगू के कन्फर्म केसों का आंकड़ा 130 तक पहुंच चुका है। इनमें से अधिकतर केस बहादुरगढ़ क्षेत्र से हैं। इसमें भी शहरी क्षेत्र के ज्यादा केस हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली तो डेंगू मच्छर का डंक लोगों को परेशान कर रहा है। कोविड के बाद अब डेंगू ने दिल्ली और उससे सटे झज्जर जिले में रहने वालों की चिंता बढ़ा दी है। झज्जर जिले में आए दिन डेंगू के नए केस निकलकर सामने आ रहे हैं। डेंगू के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण लोग अस्पतालों में भी भर्ती हो रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक झज्जर जिले में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है, लेकिन अनेक लोग इसकी जकड़ में आकर अस्पतालों में उपचाराधीन हैं तो कुछ घरों में ही डाक्टर से परामर्श लेते हुए इलाज पा रहे हैं। लगातार बढ़ते केसों के चलते मरीजों के साथ-साथ उनके तीमारदारों की चिंता भी बढ़ रही है। अनेक जगहों पर फॉगिंग भी की जा रही है लेकिन फॉगिंग देर शाम करने से ज्यादा फायदा भी नहीं हो रहा। लोगों ने कहा कि जिस समय डेंगू मच्छर दिन व शाम के वक्त ज्यादा सक्रिय होता है उस दौरान फॉगिंग करनी चाहिए ताकि डेंगू मच्छर के डंक से लोग बच सके।
विज्ञापन

यह कहना है डिप्टी सिविल सर्जन
झज्जर से डिप्टी सिविल सर्जन और नोडल ऑफिसर डॉ. सरिता गौरी ने बताया कि बुधवार को डेंगू के 13 नए कन्फर्म केस मिले हैं। इनमें से 4 झज्जर शहर, 4 बहादुरगढ़ शहर के अलावा बहराणा, कुंजिया, रोहद, कोयलपुर व चिमनी में मिले हैं। उन्होंने बताया कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जहां-जहां से केस निकले हैं वहां फॉगिंग भी करवाई जा रही है। साथ में लोगों को अपने घरों व आसपास के क्षेत्र में जलभराव वाले स्थानों पर मच्छर नाशक दवा का छिड़काव करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार फील्ड में रहकर पानी की टंकियों, कूलर, हौद, गमलों की भी जांच कर रही है। जहां डेंगू मच्छर का लार्वा मिल रहा है उसे नष्ट भी किया जा रहा है। साथ में लोगों को मच्छरों से बचाव को लेकर जागरूक भी निरंतर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आजकल क्षेत्र में बहुत लोग बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। कई लोग डेंगू से पीड़ित होते हैं। अस्पताल में 80 फीसदी मरीज बुखार के हैं। इसलिए किसी भी तरह से मच्छरों से बचना जरूरी है। दिन में भी पूरी बाजू के कपड़े पहनें। मच्छरदानी लगाकर सोएं। बुखार हो तो डॉक्टर से सलाह लें। जितना हो सके पानी, नारियल पानी आदि पेय लेते रहें। इससे प्लेटलेट्स की संख्या में बढ़ाने में मदद मिलती है।
- डॉ. मनीष शर्मा, निदेशक ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल (संचालित उजाला सिगनस)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed