फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   126 decisions taken in public interest in 56 days: Naib

56 दिन में 126 फैसले जनहित में लिए : नायब

Thu, 12 Sep 2024 03:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
126 decisions taken in public interest in 56 days: Naib
जन आशीर्वाद रैली में अभिवादन स्वीकार करते सीएम नायब सैनी और भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़।
बादली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बादली में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बादली में कमल खिला दो। उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन मोड़ में काम करती है जबकि कांग्रेस कमीशन मोड़ में रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 56 दिन मुख्यमंत्री रहते हुए 126 फैसले जनहित में लिए गए। हरियाणा में तेजी के साथ विकास किया गया और आगे भी विकास को गति देने का काम किया जाएगा। कांग्रेस की नौकरियों में खर्ची पर्ची पर रोक लगााने का काम किया गया जबकि एक लाख 20 हजार कर्मचारियों को पक्का किया गया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ का बादली हलके के लिए जो भी आदेश सरकार के पास आएगा, उसको तुरंत पूरा किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ओमप्रकाश धनखड़ के विचार सुनने के लिए जन आशीर्वाद जनसभा में महिला, पुरुष युवा पूरे जोश व उत्साह के साथ नाचते गाते ढोल नगाड़ों के साथ पंहुचे। धनखड़ ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी भी बादली हलके को मिली है। इस दौरान राज्य मंत्री बिशम्बर बाल्मीकी, संजय कबलाना, आनंद सागर सहित क्षेत्र की सरदारी मौजूद रही। भारी संख्या में आशीर्वाद देने के लिए धनखड़ ने सभी का धन्यवाद किया और चुनाव तक ऐसे ही जुटे रहने का आहवान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed