फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दो माह से कबीर नगर में हो रही दूषित पानी की आपूर्ति, लोगों ने नारेबाजी कर जताया रोष

दो माह से कबीर नगर में हो रही दूषित पानी की आपूर्ति, लोगों ने नारेबाजी कर जताया रोष

Sun, 17 Mar 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
दो माह से कबीर नगर में हो रही दूषित पानी की आपूर्ति, लोगों ने नारेबाजी कर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। वार्ड-14 स्थित कबीर नगर के लोगों ने शनिवार को दूषित पेयजल आपूर्ति पर जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। लोगों ने कहा कि दो माह से वार्ड में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इस बारे में कई बार विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। दूषित पेयजल आपूर्ति के चलते लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। वहीं, घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग पानी खरीदकर पीन को विवश हैं। लोगों ने विभाग से समस्या के समाधान की गुहार भी लगाई है।
कबीर नगर निवासी सुनील, सरिता, नीलम, रेनू, प्रीति, रामकिशन, नरेश और रतन सिंह ने बताया कि उनके यहां पिछले दो माह से सीवर का पानी पेयजल सप्लाई में मिक्स होकर आ रहा है। यह पीने तो दूर नहाने व कपड़े धोने के लायक भी नहीं है। बदबूदार पानी आने से घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण बस्ती में पेयजल संकट गहराया हुआ है। मजबूरी में लोग टैंकरों से पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। वार्ड के लोगों का कहना है कि गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग विभागीय अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद गंभीरता दिखाकर समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी उन्हें आश्वासन देकर टरका देते हैं और अब तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौका देखने नहीं आया है।
विज्ञापन


समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराए विभाग
- एक माह से घरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। आपूर्ति के समय पानी के बर्तनों में ही नहीं पूरे घर में दुर्गंध फैल जाती है। दूषित माहौल में रहने से बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है। महाबीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


- लोग विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जिसके चलते लोगों में रोष पनप रहा है। रघुवीर

- घरों में लगे नलों में सप्लाई के समीप सीवर मिक्स पानी आता है। विभाग स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के दावे तो करता है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। बस्ती के लोग पिले दो माह से परेशान हैं। सुरेंद्र कुमार

- पेयजल सप्लाई में जो पानी आता है वो प्रयोग लायक नहीं है। वार्ड की महिलाएं दूर-दराज लगे हैंडपंपों से पानी ढोने को मजबूर हैं। जन स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द लोगों की समस्या का समाधान करना चाहिए। सुनील


वार्ड-14 के पेयजल सप्लाई में दूषित आपूर्ति की शिकायत मिली है। लाइन लीकेज के चलते यह समस्या बनी हुई है और जल्द ही हम इसका समाधान कर देंगे ताकि लोगों को दिक्कतें न झेलनी पड़े। - समुंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed