फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक्शन में चेयरपर्सन बोली, सैंपल फेल होने पर अधिकारी पर होगी कठोर कार्रवाई

एक्शन में चेयरपर्सन बोली, सैंपल फेल होने पर अधिकारी पर होगी कठोर कार्रवाई

Wed, 20 Feb 2019 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
एक्शन में चेयरपर्सन बोली, सैंपल फेल होने पर अधिकारी पर होगी कठोर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में वेस्ट जुआं ड्रेन के प्रोजेक्ट में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने मंगलवार को नप चेयरपर्सन शीला राठी पहुंच गईं। ड्रेन के साथ बनाई जा रही सीसी की सड़क के दो सैंपल लेकर खुद व अधिकारियों के हस्ताक्षर कर उसे लैब में टेस्ट के लिए भेज दिया। इसके साथ ही उन्होंने वेस्ट जुआं ड्रेन के कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी कि ड्रेन पर चल रहे कामों की सैंपलिंग अब हर 15 दिन बाद की जाए अगर सैंपल फेल हुआ तो ठेकेदार सजा के लिए तैयार हो जाए।
बता दें कि नगर परिषद की चेयरपर्सन बनते ही शीला राठी ने अधिकारियों को हर विकास कार्य के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए थे। नप की ओर से पिछले दिनों शक्ति नगर में नहर के साथ वाली सड़क, सैनिक नगर में 66 फुटा रोड व पुराना नजफगढ़ रोड का निर्माण किया गया था। वहां से भी नप चेयरपर्सन शीला राठी ने खुद मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए थे। अब फिर से चेयरपर्सन शीला राठी ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए सैंपल लेेने की कार्रवाई की। इसमें सबसे पहले करीब 66 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे वेस्ट जुआं ड्रेन के प्रोजेक्ट के सैंपल लेने की कार्रवाई की गई। मंगलवार को चेयरपर्सन शीला राठी अपने साथ नप के सचिव मुकेश कुमार एमई संजय बंसल, एमई ओमदत्त, जेई अनिल कुमार, जेई दलबीर देशवाल, वाइस चेयरमैन विनोद कुमार, पार्षद युवराज छिल्लर, पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, मनोनीत राजपाल शर्मा आदि को साथ लेकर सांखोल के क्षेत्र में वेस्ट जुआं ड्रेन के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने जुआं ड्रेन के कार्य पर उठाए थे सवाल
विगत दिनों पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर वेस्ट जुआं ड्रेन के प्रोजेक्ट के तहत चल रहे काम पर सवाल उठाते हुए बताया था कि ठेकेदार व कुछ नेता मिलकर ड्रेन प्रोजेक्ट के काम पर पलीता लगा रहे हैं। खबर छपने के बाद चेयरपर्सन शीला राठी अधिकारियों के साथ मंगलवार को ड्रेन प्रोजेक्ट की गुणवत्ता जानने पहुंची। यहां पर बन रही सीसी की सड़क के दो सैंपल भी लिए। दोनों सैंपलों में एम-40 सवा आठ इंच व एम-15 छह इंच की मोटाई मिली, जिसे देखकर अधिकारियों व चेयरपर्सन ने संतुष्टि जाहिर की। वहीं, ड्रेन के निर्माण में प्रयोग हो रहे लोहे के सरिये का भी एक सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग जुआं ड्रेन के कार्य की शिकायत कर रहे थे। इस के चलते यहां पर सैंपलिंग का कार्य किया गया। दोनों सैंपलों में सड़क की मोटाई ठीक पाई गई है। फिर भी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। अगर सैंपल फेल पाए गए तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सैंपलों के साथ कोई हेराफेरी न हो इसलिए मैंने खुद भी दोनों सैंपलों पर अपने और मौके पर मौजूद अधिकारियों के साइन करवाए हैं।
शीला राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed