फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नहीं सुधर रहे निगम के हालात, उपभोक्ताओं को अब भी गलत बिल भेज रहा निगम

नहीं सुधर रहे निगम के हालात, उपभोक्ताओं को अब भी गलत बिल भेज रहा निगम

Tue, 24 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नहीं सुधर रहे निगम के हालात, उपभोक्ताओं को अब भी गलत बिल भेज रहा निगम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बिजली उपभोक्ताओं को निगम की ओर से बिल नहीं भेजने और गलत बिल भेजने की एवज में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बिल भी सैकड़ों, हजारों में नहीं बल्कि लाखों में भेेजे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं की समस्या यही नहीं बल्कि इसके बाद तो और अधिक बढ़ जाती है क्योंकि बिजली बिलों को दुरुस्त कराने के लिए उन्हें कई-कई घंटे लाइन में खड़े होना पड़ता है और उसके बाद भी बिजली बिल ठीक नहीं हो रहे। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मजीद मोहल्ला निवासी आरडी मिश्रा, लाइनपार जौहरी नगर निवासी राजेंद्र कुमार, विवेकानंद नगर निवासी कमलेश और राधा गंगा आर्केड के एक उपभोक्ता ने बताया कि उनका बिजली बिल या तो पहुंचता नहीं है और यदि पहुंचा है तो वह भी लाखों रुपये का।
विज्ञापन

कहां पर कितने बिजली उपभोक्ता
बहादुरगढ़ मेें कुल बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 87 हजार है। इनमें गांवों में 35 हजार उपभोक्ता हैं, जबकि बहादुरगढ़ के शहरी-1 और शहरी-2 में 26-26 हजार उपभोक्ता हैं। इनके अलावा अलग-अलग सब डिवीजन में बुपनियां सब डिवीजन में 11500 व सबर में 23500 उपभोक्ता हैं। इंडस्ट्रियल में 3300 बिजली उपभोक्ता, डोमेस्टिक में 75 हजार, कामर्शियल बिजली उपभोक्ता 7500 हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को इन उपभोक्ताओं से महीने में लगभग 60 करोड़ रुपया मिलता है। इन दिनों काफी उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो रही परेशानी
बिजली उपभोक्ता आरडी मिश्रा ने बताया उनके यहां बिजली बिल नहीं पहुंच रहा है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। जब वे बिजली निगम के कर्मचारियों के पास जाते हैं तो उन्हें कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिल पाता।
लाखों में आया बिजली बिल
लाइनपार शंकर गार्डन निवासी राजेंद्र का कहना है कि उनका बिजली बिल हजारों में नहीं लाखों में भेज दिया। इससे वे हैरान हो गए। उन्होंने बिजली निगम के कर्मचारियों से जब बिजली बिल को दुरुस्त करने की बात कही तो उन्होंने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि अभी यह बिजली बिल जनरेट नहीं हुआ है।

क्या कहते हैं अधिकारी
बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता संदीप जैन का कहना है कि जहां तक बिजली उपभोक्ताओं की बिल गलत आने की समस्या है तो उसे निगम की ओर से धीरे-धीरे कम किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में ही यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। दरअसल, बिजली बिलों का ठेका नई कंपनी को दिया गया था, जोकि अभी काम सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने इसके लिए कई अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है, जोकि बिजली बिलों को ठीक कराने का काम कर रहे हैं। यदि किसी उपभोक्ता को समस्या है तो वे सीधे उनसे मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed