फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बहादुरगढ़ की कनिका का हॉकी के इंडिया कैंप में हुआ चयन

बहादुरगढ़ की कनिका का हॉकी के इंडिया कैंप में हुआ चयन

Mon, 23 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ की कनिका का हॉकी के इंडिया कैंप में हुआ चयन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर की नई बस्ती निवासी कनिका राज का हॉकी के इंडिया कैंप में चयन हुआ है। यदि इस कैंप के बाद उसका चयन होता है तो वह इंडिया की टीम में अपना प्रदर्शन करेगी। कनिका फिलहाल लखनऊ में एसएसबी में जॉब करती हैं। यह कैंप 22 अप्रैल से 8 मई तक चलेगा। इसमें 61 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
हॉकी खिलाड़ी कनिका राज के पिता राजबीर ने बताया कि कनिका का सिलेक्शन होने से वे बेहद खुश हैं। कनिका ने पूर्व में भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी कनिका अव्वल रही हैं।
विज्ञापन

छठी कक्षा से शुरू किया हॉकी खेलना
कनिका वर्ष 2007 में छठी कक्षा में पढ़ती थी। उसी दौरान उसने सोनीपत में हॉकी खेलना शुरू किया। वहीं से उसने इस खेल में अपने पैर जमाने शुरू कर दिए। बारहवीं की कक्षा उसने सोनीपत के टीकाराम स्कूल से की। सोनीपत के हिंदू कॉलेज में उसने बीकॉम में दाखिला लिया और अपनी पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्य कॉलेज रोहतक से की एमकॉम
खिलाड़ी कनिका ने बीकॉम सोनीपत से करने के बाद एमकॉम रोहतक के वैश्य कॉलेज से की। इस दौरान उसने हॉकी की राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और टीम को गोल्ड मेडल दिलाया। नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता तीन वर्ष पहले केरल में हुई थी। इसमें भी टीम को गोल्ड मेडल मिला था। कनिका ने ऑल इंडिया यूनवर्सिटी में गोल्ड मेडल हासिल किया था। यह प्रतियोगिता ग्वालियर में हुई थी। कनिका के पिता राजबीर ने बताया कि उसकी वर्ष 2017 दिसंबर में लखनऊ में एसएसबी जॉब लगी। सोनीपत में हॉकी कोच प्रीतम सहवाग की देखरेख में हॉकी सीख रही हैं। पिछले दिनों रांची शहर में हुई हॉकी प्रतियोगिता में कनिका ने सीनियर नेशनल में भाग लिया था और उनकी टीम रेलवे की टीम से फाइनल में हार गई थी।

बंगलूरू में चल रहा है कैंप
हॉकी खिलाड़ियों का यह कैंप बंगलूरू में चल रहा है और 22 अप्रैल से 8 मई तक चलेगा। इसमें 61 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इनमें से 48 खिलाड़ियों का चयन नेशनल टीम के लिए होना है। कनिका के पिता ने उम्मीद जताई है कि उसका चयन इस टीम के लिए जरूर होगा। कनिका के दो भाई उससे छोटे हैं। पिता बिजली का काम करते हैं जबकि मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed