{"_id":"59c6bcab4f1c1b0d6c8b50c9","slug":"121506196651-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से बादली और दुल्हेड़ा में मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से बादली और दुल्हेड़ा में मकान क्षतिग्रस्त
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बादली (झज्जर)।
बरसात की वजह से बादली के पेलपा रोड पर स्थित दलित बस्ती में एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से मकान के भीतर सो रहा एक व्यक्ति घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दुल्हेड़ा में भी एक मकान गिर गया, गनीमत रही कि परिवार बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार पेलपा रोड पर दलित बस्ती में रामनिवास अपने परिवार के साथ काफी समय से रह रहा था। बीती रात परिवार के सदस्य मकान के अंदर सो रहे थे। देर रात तेज बरसात शुरू हो गई। रामनिवास का कहना है कि तेज बरसात के कारण बस्ती में बना मकान गिर गया। जिससे परिवार का सदस्य समुंदर गंभीर रुप से घायल हो गया। पड़ोसियों ने सुबह मामले की सूचना बादली सरपंच सुमन देवी को दी।
वहीं, दूसरी ओर दुल्हेड़ा गांव के ग्रामीणों में ग्राम पंचायत के प्रति रोष बना है। ग्रामीण जयबीर ने बताया कि उन्होंने पड़ोसियों के साथ मिलकर दर्जनों बार ग्राम पंचायत से नाले का निर्माण सही ढंग से करवाने की मांग की मगर पंचायत ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसी का परिणाम है बरसात में उनके मकान का छज्जा गिर गया और मकान भी गिरने की हालत में है।