{"_id":"5988c0b04f1c1bcc5b8b4759","slug":"121502134448-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर में बढ़ती आपराधिक घटनाएं कम नहीं हुई तो होगा थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर में बढ़ती आपराधिक घटनाएं कम नहीं हुई तो होगा थाने का घेराव
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
सोमवार को सेक्टर-6 में आर्य समाजियों की एक सभा कार्यालय में हुई। इसमें कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सेक्टर-6 में दिन प्रतिदिन लूटपाट व छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे लोगों में काफी रोष व्याप्त है। पुलिस प्रशासन से यहां पर गश्त बढ़ाने की मांग भी बैठक में उठी। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि यही हाल सेक्टर का रहा तो लोगों को मजबूरन थानों का घेराव करना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की ही होगी।
सेक्टर-6 निवासी और आर्य समाज प्रचार मंत्री हरिओम दलाल ने कहा कि न केवल सेक्टर-6 बल्कि आसपास के क्षेत्र में लगातार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ छीना झपटी व अभद्र व्यवहार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसको लेकर लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने इसके लिए सेक्टर-6 और क्षेत्र के पुलिस प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया है। दलाल ने बताया कि घटनाओं को लेकर वे एक आरटीआई के माध्यम से यह जानकारी लेंगे कि स्थानीय पुलिस ने इस प्रकार के कितने मामलों में आज तक गिरफ्तारियां की है और भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हो इसके लिए क्या कदम उठाए हैं। इतना ही नहीं आर्यसमाजियों ने जिला पुलिस प्रमुख से यह मांग की है कि सफेद हाथियों के रूप में थानों व चौकियों में बैठे पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध जिनकी निष्क्रियता के कारण प्रतिदिन ये घटनाएं हो रही हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। संबंधित क्षेत्र के इन्चार्ज को बर्खास्त किया जाए या स्थानांतरित करें। उन्होंने कहा कि यदि यही हाल रहा तो मजबूरन सेक्टर-6 व क्षेत्रवासियों को थानों का घेराव करना पड़ेगा और ताला लगाना पड़ेगा। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान ब्रह्मजीत आर्य, सतबीर आर्य, कर्नल राजेंद्र सिंह सहरावत, जयपाल दहिया, बिजेंद्र खोखर, दलबीर सिंह, लक्ष्मी, रुकमेश आर्या, कौशल्या देवी मौजूद रही।
- सेक्टर-6 में पुलिस गश्त बढ़ाने की बैठक में उठी मांग