फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सांजरवास- फौगाट गांवों में साढ़े चार करोड़ की लागत से मिलेगा पीने का पानी : डॉ. बनवारीलाल

सांजरवास- फौगाट गांवों में साढ़े चार करोड़ की लागत से मिलेगा पीने का पानी : डॉ. बनवारीलाल

Sun, 23 Dec 2018 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
सांजरवास- फौगाट गांवों में साढ़े चार करोड़ की लागत से मिलेगा पीने का पानी : डॉ. बनवारीलाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पढ़े लिखे व योग्य युवाओं को नौकरी दे रही है। विद्यार्थियों को पढ़ लिखकर आगे बढ़ना चाहिए। उक्त विचार उन्होंने शनिवार को महाराणा प्रताप जन सेवा ट्रस्ट सांजरवास के तत्वाधान में सांजरवास के शहीद बघड़ावत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
जनस्वास्थ्य मंत्री के समक्ष महाराणा प्रताप जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र परमार ने महाराणा प्रताप भवन के निर्माण की मांग रखी। मंत्री ने भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। गांव फौगाट व सांजरवास गांवों के जलघर में पेयजल के लिए लोहारू कैनाल से पानी उपलब्ध करवाने की मांग की गई। मंत्री ने बताया कि परियोजना के लिए साढ़े चार करोड़ रुपये का बजट पास हो चुका है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बिजली सोलर पैनल लगवाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक राजकीय हाई स्कूल में सोलर पैनल लगाने की योजना के तहत यह मांग पूरी करवाई जाएगी। ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र परमार ने कहा कि विद्यालय के ओपन क्षेत्र में शेड लगवाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन

सैकड़ों छात्रों को सम्मानित किया
प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्यातिथि जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल व जोगीवाला मंदिर भिवानी के महंत वेदनाथ महाराज ने वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल बौंद कलां, रॉयल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल , बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानीला व एचडी पब्लिक स्कूल सांजरवास सहित विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों को स्कूल बैग व ट्रस्ट का प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में आरती पंवार ने शिक्षा का जीवन में महत्व पर भाषण दिया। ज्योति उर्फ नेहा ने कविता के माध्यम से नारी के सम्मान का व्याख्यान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
महाराणा प्रताप स्कूल बौंद के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत सबसे आगे हिंदुस्तानी और रंगीलो म्हारा ढोलना पर प्रस्तुति दी। बीसीएम स्कूल रानीला की छात्राओं ने वंदेमातरम् पर मनमोहक प्रस्तुति पेश की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। शांति निकेतन स्कूल भागवी की छात्राओं ने एंडी म्हारा हरियाणा पर हरियाणवी नृत्य पेश किया। अंत में मुख्यातिथि जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल को ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येंद्र परमार ने पगड़ी पहना व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में टीएम भिवानी भरत सिंह परमार, जोगेंद्र साहू रानीला व पप्पी कौशिक को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, ब्लॉक प्रधान कुलदीप शर्मा, पंवार बारह प्रधान बाबू सिंह, प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांजरवास राकेश भारद्धाज, प्रिंसिपल बीसीएम स्कूल रानीला जगमोहन, सरपंच रणकोली प्रतिनिधि उदयपाल, सरपंच रानीला प्रतिनिधि सुनील कुमार, राजा नंबरदार, श्यामू रणकोली, संजय शर्मा, एचडी स्कूल प्रिंसिपल जयबीर सिंह, एक्सईएन होशियार सिंह, हंसराज बुल्लड़, बसंत, कंवर पाल चौहान व भरत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed