फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिल सेटलमेंट योजना का 5354 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ, 22 दिन शेष, 33 हजार उपभोक्ता बचे

बिल सेटलमेंट योजना का 5354 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ, 22 दिन शेष, 33 हजार उपभोक्ता बचे

Sun, 09 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिल सेटलमेंट योजना का 5354 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ, 22 दिन शेष, 33 हजार उपभोक्ता बचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। बकाया बिजली बिल की अदायगी में रुचि न लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए निगम ने जो बिल सेटलमेंट योजना शुरू की है, इसका जिले में 5,354 डिफाल्टर उपभोक्ता लाभ उठाकर बकाया बिल राशि जमा करा चुके हैं। इन उपभोक्ताओं ने 1.96 करोड़ की राशि निगम के खजाने में जमा कराई है तो निगम ने भी इन्हें 24.72 करोड़ की राहत दी है। इस योजना को खत्म होने में आज से 22 दिन बचे हैं और करीब 33 हजार उपभोक्ता अभी इसका लाभ उठाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। निगम अधिकारियों की मानें तो 31 दिसंबर के बाद उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें सरचार्ज सहित बिल राशि बिजली कनेक्शन कटने से बचाने के लिए राशि जमा करानी पड़ेगी।
इस योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ता उठा सकें इसके लिए अधिकारियों ने कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की भी इस काम में ड्यूटी लगा दी है। इसके अलावा एक्सईएन ओमबीर सिंह ने कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियों पर भी 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। हालांकि किसी इमरजेंसी में कर्मचारी छुट्टी ले सकता है। निगम अधिकारियों ने बताया कि बिजली बिल सेटलमेंट योजना के दायरे में जिले के 38 हजार उपभोक्ता आते हैं। इन पर निगम का 167 करोड़ रुपये बकाया है। इस राशि में सरचार्ज भी जुड़ा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग गांवों के अलावा शहर में भी बिजली निगम खुला दरबार लगा रही है। इनके जरिये उपभोक्ताओं के बकाया बिल जमा करने के साथ-साथ बिजली चोरी करते पकड़े गए लोगों को भी राहत दी जा रही है।
विज्ञापन

इस योजना का लाभ जिले में अब तक 5354 उपभोक्ताओं ने उठाया है। इन उपभोक्ताओं की तरफ निगम की 26.78 करोड़ की राशि बकाया थी। इन उपभोक्ताओं ने 1.96 करोड़ की राशि अदा कर दी और निगम ने इन्हें 24.72 करोड़ की राहत दे दी। एक्सईएन ओमबीर सिंह ने बताया कि 147 करोड़ की बकाया राशि की सेटलमेंट अभी बाकी है और यह राशि 33 हजार उपभोक्ताओं की तरफ बकाया पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएल परिवार राशन कार्ड तो अन्य आधार कार्ड लाएं साथ
एक्सईएन ओमबीर सिंह ने बताया कि बीपीएल परिवारों का 2005 से लेकर 2018 तक जितना बिल बकाया है उसमें से केवल एक साल के बिल का भुगतान उन्हें करना होगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में 40 यूनिट प्रति किलोवाट प्रतिमाह और शहरी क्षेत्र के लिए 50 यूनिट के हिसाब से बिल तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीपीएल कार्डधारक को राशन कार्ड और अन्य किसी उपभोक्ता को आधार कार्ड साथ लाना होगा।

किस सब-डिविजन में कितने उपभोक्ताओं ने लिया लाभ
सब डिविजन उपभोक्ता संख्या
शहरी 708
अर्ध शहरी 750
झोझूकलां 827
सांजरवास 1372
बाढड़ा 1157
अटेला 580
वर्जन:
यह योजना 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि सेटलमेंट योजना के तहत वो बकाया बिल का भुगतान कर दें। उन्हें निगम की तरफ से बड़ी राहत दी जा रही है। अभी जिले के 33 उपभोक्ता ऐसे हैं जो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
-ओमबीर सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed