{"_id":"5bccd6abbdec22693f5f5899","slug":"11540150955-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में हुआ फैसला: चार गांवों के युवाओं को मिले एनटीपीसी में नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में हुआ फैसला: चार गांवों के युवाओं को मिले एनटीपीसी में नौकरी
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। मोहनबाड़ी गांव के ग्राम पंचायत भवन में चार गांव गोरिया, मोहनबाड़ी झाड़ली, खानपुर खुर्द चार गांवों भूमालिकों की पंचायत का आयोजन किया। पंचायत की अध्यक्षता स्योराम मोहनबाड़ी की अध्यक्षता में पंचायत हुई। पंचायत में अनेक मुद्दा पर विचार किया गया है। एनटीपीसी का जब 7 अक्तूबर 2007 को उद्घाटन किया गया था तो उस समय यह घोषणा हुई थी कि जिस किसान की भूमि अधिग्रहण किया गया है, उनके परिवार को नौकरी मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि जिन किसानों की एक इंच भी जमीन एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट के लिए गई है, उस परिवार के योग्यता के आधार पर एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की घोषणा की थी। लेकिन अब केवल उन परिवारों को नौकरी दी गई, जिनकी दो एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहित की गई है।
पूर्व कांग्रेस शासनकाल ने चार गांव गोरिया, मोहनबाड़ी, झाड़ली, खानपुर खुर्दे इन गांवों के युवाओं योग्यता के आधार पर 212 नौकरी दी गई। दो एकड़ जमीन से कम वाले भूमालिकों को एनटीपीसी में जमीन अधिग्रहण होने के बाद भूमालिकों के बच्चे मजदूरी के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। पंचायत में एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के सदस्यों 25 अक्तूबर को जिला उपायुक्त के माध्यम से सीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।