{"_id":"5bc0f8c5bdec2269b34589b0","slug":"11539373253-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"284 किसानों को मिले गेट पास, 10 हजर कट्टों का हुआ उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
284 किसानों को मिले गेट पास, 10 हजर कट्टों का हुआ उठान
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। अनाज मंडी में शुक्रवार को 8225 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। 284 किसानों को गेट पास जारी किए गए। खरीदे करीब 10 हजार कट्टों का उठान किया गया। हैफेड अधिकारी विचित्रपाल ने बताया कि मंडी में बाजरा की आवक 8225 क्विंटल हुई। खरीद के लिए 284 किसानों को गेट पास किए गए। मंडी में पिछले कुछ रोज से रोजाना करीब आठ हजार क्विंटल की खरीद की जा रही है। बाजरे की खरीद के लिए पहले किसानों को गेट पास जारी किए जाते हैं। उसके बाद आवश्यक कागजात आदि की जांच करने के बाद खरीद प्रक्रिया शुरू की जाती है।
सुबह से ही किसानों का मंडी में पहुंचना शुरू हो जाता है। पिछले दिनों से मौसम साफ रहने की वजह से अब बाजरे में नमी की मात्रा भी तकरीबन खत्म हो गई है। विचित्रपाल ने बताया कि खरीद कार्य में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं का साथ-साथ समाधान किया जा रहा है। ऑनलाइन सिस्टम भी इस समय रूटीन में काम कर रहा है। शुक्रवार को बाजरे के करीब 10 हजार कट्टों का उठान किया गया। खरीदे बाजरे को गोदाम में रखा जा रहा है। उठान के कार्य में तेजी आने पर खरीद कार्य भी तेज होने लगा है। सुबह आठ बजे से ही खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाती है। शुक्रवार को देर शाम तक करीब आठ हजार क्विंटल बाजरे की खरीद हुई।