{"_id":"5aba8f3f4f1c1b2c678b504e","slug":"11522175807-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल प्लॉट पर कब्जा दिलाने के लिए महिलाओं ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल प्लॉट पर कब्जा दिलाने के लिए महिलाओं ने लगाई गुहार
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपीएल प्लॉट पर कब्जा दिलाने के लिए महिलाओं ने लगाई गुहार
चरखी दादरी। बीपीएल प्लॉटों पर कब्जा दिलाने के लिए गांव फतेहगढ़ की महिलाओं ने जिला राजस्व अधिकारी से मुलाकात की। महिलाओं ने बताया कि करीब आठ साल पहले उन्हें 100-100 गज के पंचायत की तरफ से प्लॉट आवंटित किए गए थे लेकिन कब्जा अब तक नहीं मिला है। महिलाओं ने जिला राजस्व अधिकारी से उन्हें कब्जा दिलाने की मांग की। राजस्व अधिकारी राजकुमार अरोड़ा ने इस संबंध में पटवारी को कार्रवाई शुरू करने के निर्देश देते हुए दो सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
फतेहगढ़ निवासी राम भतेरी, मीना, राकेश देवी, अनिता देवी, शकुंतला, कमला आदि महिलाओं ले बताया कि उन्होंने प्लाट पर कब्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर पंचायत विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात की थी लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया। इन महिलाओं ने बताया कि उनको आवंटन के बावजूद प्लॉटों पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि पुलिस मदद व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा जाएगा और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।