फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आढ़तियों ने गिनवाई मंडी की समस्याएं, टीन शेड की जर्जर हालत देखकर एसीएस ने लगाई फटकार

आढ़तियों ने गिनवाई मंडी की समस्याएं, टीन शेड की जर्जर हालत देखकर एसीएस ने लगाई फटकार

Sat, 30 Mar 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
आढ़तियों ने गिनवाई मंडी की समस्याएं, टीन शेड की जर्जर हालत देखकर एसीएस ने लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। नई अनाज मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलहाटी के सामने आढ़तियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस पर संज्ञान लेते मुख्य सचिव ने इन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं, मुख्यसचिव अनाज मंडी की टीन शेड की खस्ताहाल देखकर भड़क उठे। उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने पांच दिन के अंदर टीन शेड की मरम्मत और पेंट करवाकर व्हाट्स एप पर फोटो भेजने के आदेश भी दिए।
दोपहर करीब साढ़े चार बजे अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलहाटी ने जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर के साथ अनाज मंडी का निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान आढ़ती भी उनके साथ रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव के किसान रेस्ट हाउस से बाहर आते ही आढ़तियों ने मंडी की समस्याएं रखनी शुरू कर दी। अनाज मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने मुख्य सचिव गुलहाटी को बताया कि मंडी में लगी टीन शेड जर्जर हाल में है और बारिश के समय पानी टपककर नीचे रखे अनाज या अन्य सामान पर गिरता है। इस पर मुख्य सचिव ने टीन शेड की हालत को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। उन्होंने वहां मौजूद एसई कुलदीप को आदेश दिए कि पांच दिन के अंदर टीन शेड पर पेंट करवाएं और इसकी फोटो उन्हें व्हाट्स एप करें। इसके अलावा आढ़तियों ने अनाज मंडी की शेड के नीचे खड़े होने वाले वाहनों को हटवाने की मांग की। इस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मार्केटिंग बोर्ड अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए। आढ़तियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को बताया कि अनाज मंडी में चोरों और लावारिस पशुओं का आतंक है। इनके चलते आए दिन व्यापारियों को नुकसान होता है। आढ़तियों ने बताया कि मंडी की सुरक्षा के लिए चौकीदार तक की व्यवस्था नहीं है। इस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने खरीद सीजन तक मंडी में तुरंत प्रभाव से चौकीदार की व्यवस्था कराने के आदेश दिए। इसके बाद मुख्य सचिव ने अनाज मंडी में बने शौचालयों की स्थिति का भी जायजा लिया। यहां बिजली के बोर्ड टूटे मिले और उन्होंने तुरंत प्रभाव से इन्हें दुरुस्त कराने के आदेश दे दिए। इसके अलावा मुख्यसचिव ने अनाज मंडी से लावारिस पशुओं को पकड़वाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


अनाज मंडी के आढ़तियों ने मेरे सामने जो समस्याएं रखी हैं उनके समाधान के मैंने निर्देश दे दिए हैं। छोटी-छोटी कमियां मंडी में मिली हैं जिन्हें जल्द स्थानीय अधिकारी दुरुस्त करवा देंगे। - सुनील गुलहाटी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed