{"_id":"5c8e93bebdec221464536d49","slug":"111552847806-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे को लेकर किसानों का धरना जारी, दुष्यंत ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे को लेकर किसानों का धरना जारी, दुष्यंत ने दिया समर्थन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। एनएच-152 डी के लिए अधिग्रहीत जमीन की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग कर धरना दे रहे किसानों को समर्थन देने रविवार को सांसद दुष्यंत चौटाला पहुंचे। सांसद ने कहा कि जजपा किसानों के साथ है। किसी भी सूरत में अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, सोमवार को हरियाणा सर्व खाप धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन देगी। किसानों के प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि सोमवार को उनकी उपायुक्त से दोबारा बातचीत होनी है। इस दौरान दस्तावेजों की जांच के बाद सामने आए तथ्यों पर उपायुक्त से बातचीत की जाएगी। किसान नेताओं का कहना है कि मांगें पूरी होने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा।
एनएच-152 डी के लिए अधिग्रहीत जमीन का किसान प्रति एकड़ दो करोड़ रुपये मुआवजा मांग रहे हैं। अपनी सात मांगों को लेकर किसान 26 फरवरी से धरना दे रहे हैं। यह धरना रविवार को भी जारी रहा। रविवार शाम सांसद दुष्यंत चौटाला धरनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को इस आंदोलन में जजपा का समर्थन दिया। सांसद ने कहा कि किसानों की मांग बिल्कुल जायज है, बशर्ते सरकार और प्रशासन की मंशा ठीक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमिहीन होने की कगार पर पहुंचे किसान शांतिपूर्वक 19 दिनों से धरना दे रहे हैं और यह अहिंसावादी कदम तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि जजपा इस लड़ाई में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
किसान कमेटी प्रधान अनूप फौगाट ने बताया कि सोमवार को प्रदेश की सभी खापों के प्रतिनिधि धरनास्थल पर अपना समर्थन देने पहुंचेंगे। इस संबंध में धरनास्थल पर सूचना आ चुकी है। उन्होंने बताया कि छारा में धरना दे रहे किसानों की मांग सरकार ने मान ली है। उनकी तरह ही क्षेत्र के किसानों की मांग भी जायज है। इस संबंध में दस्तावेज भी जिला प्रशासन को सौंप चुके हैं। अनूप फौगाट ने बताया कि सोमवार को जिला प्रशासन के साथ किसानों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक होगी। दोपहर 12 बजे का उन्हें निमंत्रण मिला है। धरना संयोजक विनोद मौड़ी ने बताया कि किसान थ्री-जी अवार्ड घोषणा में हुई किसानों की अनदेखी से संबंधी दस्तावेज उपायुक्त को जांच के लिए पिछली बैठक में सौंप चुके हैं। किसान नेताओं का कहना है कि सोमवार को उपायुक्त के साथ होने वाली बैठक में दस्तावेजों की जांच को लेकर भी पूछताछ की जाएगी। किसान नेताओं का कहना है कि पिछली बैठक में वो उपायुक्त से घोषित की गई थ्री-जी अवार्ड राशि रद्द करने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
ये खापें आज पहुंचेगी धरनास्थल पर
किसानों की कमेटी के लीगल एडवाइजर रमेश दलाल ने बताया कि सोमवार को पूरे हरियाणा की खापों का समर्थन किसानों को मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि दलाल खाप-84 प्रधान भूप सिंह दलाल, अहलावत खाप-27 प्रधान, जयसिंह अहलावत, काद्यान खाप प्रधान केदार कादयान, हुड्डा खाप प्रधान रामकरण हुड्डा, दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, मलिक खाप प्रधान बलजीत मलिक, छाश्रा-14 प्रधान मास्टर साहब सिंह, दुल्हेड़ा खाप-12 प्रधान उमेद देशवाल, राठी खाप प्रधान तस्वीर राठी सहित 50 से अधिक छोटी-बड़ी खापों के प्रतिनिधि धरनास्थल पर पहुंचेंगे।
फौगाट खाप ने भी की धरनास्थल पर पहुंचने की अपील
फौगाट खाप सचिव बलवंत नंबरदार ने खाप के अधीन आने वाले 19 गांवों के ग्रामीणों से भी धरनास्थल पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा कि झज्जर में दलाल-84 खाप की अगुवाई में आयोजित खाप महापंचायत में रामनगर धरने को समर्थन देने का प्रस्ताव पास किया गया था और सोमवार को हरियाणा की सभी प्रमुख खाप धरनास्थल पर पहुंचेंगी।