फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नगर परिषद ने हटाई भूखंड की चारदीवारी तो हुआ हंगामा

नगर परिषद ने हटाई भूखंड की चारदीवारी तो हुआ हंगामा

Wed, 16 Jan 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद ने हटाई भूखंड की चारदीवारी तो हुआ हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को कमेटी चौक के नजदीक खाली पड़ी भूखंड पर बनाई गई चहारदीवारी ढहा दी। इस दौरान लोगों ने नगर परिषद का जमकर विरोध किया। हंगामा हुआ तो मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। नगर परिषद के अधिकारियों ने दो लोगों पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, मेन बाजार में शिवा मार्केट के पीछे कुछ जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन पर विवाद चल रहा है। वक्फ बोर्ड इस जमीन को अपनी बताता है, जबकि नगर परिषद अपना अधिकार जताती है। हाल ही में इस जमीन पर चहारदीवारी निर्माण शुरू हुई तो नगर परिषद को भनक लग गई। इसके बाद मंगलवार को नप की टीम यहां पहुंची और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार श्रीभगवान व पुलिस की मौजूदगी में दीवार को ढहा दिया गया। इस जमीन पर दावा करने वाले शख्स मनोज व कुछ अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। हंगामा काफी बढ़ गया। गाली गलौज हुई तो पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझाया। तोड़फोड़ करने के बाद टीम वापस लौट गई। इसके बाद परिषद अधिकारियों ने सिटी थाने में शिकायत दी। इस संबंध में डाबोदा के मनोज मलिक व राजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मैंने वक्फ बोर्ड से ली जमीन : मनोज
मनोज मलिक ने कहा कि यह 152 गज जमीन उसने वक्फ बोर्ड से छह हजार रुपये प्रति माह किराये पर ली। वक्फ बोर्ड ने इस जमीन को किराये पर देने के लिए समाचार पत्र में विज्ञापन भी छपवाया था। सभी शर्तें पूरी करने के बाद बोर्ड ने यह जमीन उसे किराये पर दी। उसने जमीन का कब्जा ले लिया है। चार-पांच दिन से यहां निर्माण चल रहा था। सोमवार को भी परिषद अधिकारी यहां आए थे लेकिन कागजात देखने के बाद चले गए। मंगलवार को उनकी गैर मौजूदगी में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
जमीन खसरा नंबर 2166 में आती है, इस पर कोई विवाद नहीं है। जिस जमीन पर नगर परिषद के अधिकारी केस होने की बात कह रहे हैं, वो दूसरी होगी। यह जमीन तो बोर्ड की है, बोर्ड के पास ही इसकी मिलकियत है। नियमानुसार मनोज मलिक को पट्टे पर जमीन दी गई है।
शमशेर अहमद, ईओ, वक्फ बोर्ड।
....................
इस जमीन पर कोर्ट में केस चल रहा है। ऐसे में कुछ लोगों द्वारा यहां अवैध कब्जा किया जा रहा था। पुलिस की मदद से कब्जे ढहा दिए गए हैं। जिन लोगों ने अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की, धमकी दी उनके खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है।

मुकेश कुमार, सचिव, नगर परिषद बहादुरगढ़।
.................
मनोज और राजेंद्र के खिलाफ शिकायत आई थी। फिलहाल इनके खिलाफ गाली-गलौज करने व धमकी देने संबंधी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
सुरेंद्र कुमार, एसएचओ, सिटी थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed