{"_id":"5c2a6448bdec2256b73ef2f2","slug":"111546282056-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वॉल्टेज तार टूटने से 20 गांवों में रहा ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वॉल्टेज तार टूटने से 20 गांवों में रहा ब्लैक आउट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई वॉल्टेज तार टूटने से 20 गांवों में रहा ब्लैक आउट
- रविवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 11 बजे तक बाधित रही बिजली सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। 33 केवीए सब पावर स्टेशन सांजरवास में बिजली आपूर्ति के लिए डाली गई 33 हजार वॉल्टेज की मुख्य लाइन टूटने से 20 गांवों में रातभर ब्लैक आउट की स्थिति रही। सोमवार सुबह 11 बजे इन गांवों में बिजली सप्लाई बहाल हो पाई। इससे पहले रातभर बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और सुबह के समय घरेलू और कृषि कार्य भी प्रभावित रहे।
रविवार रात करीब 10 बजे गांवों में एक घंटे के लिए बिजली का कट लगाया गया था। उसके बाद से ही गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। गांव बौंदकलां, बौंदखुर्द, रणकोली, निमड़ी, मालकोष, ऊण, फौगाट, सांकरोड, सांवड़, सांजरवास, लांबा, कोहलावास, मिसरी, जयश्री, कमोद, मिर्च, अचीना, झींझर, बास व रानीला में बिजली गुल रही। जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि रात 11 बजे 33 हजार वॉल्टेज का तार गांव फौगाट में टूटने के कारण मुख्य लाइन बंद हो गई थी। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे मुख्य लाइन के तार को जोड़कर बिजली आपूर्ति को बहाल करवा दिया गया।