फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तीन दिवसीय पशु प्रदर्शनी में भागीदारी के लिए 20 दिसंबर तक होगा पंजीकरण

तीन दिवसीय पशु प्रदर्शनी में भागीदारी के लिए 20 दिसंबर तक होगा पंजीकरण

Wed, 19 Dec 2018 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय पशु प्रदर्शनी में भागीदारी के लिए 20 दिसंबर तक होगा पंजीकरण

विज्ञापन
झज्जर। पुलिस लाइन में 21 दिसंबर से आयोजित हो रही तीन दिवसीय पशु प्रदर्शनी में भागीदारी के लिए पशुधन पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है। पंजीकरण 12 श्रेणियों में किया जा रहा है। विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनीष डबास ने बताया कि प्रदर्शनी में भाग लेने के इच्छुक पशुपालक अपने निकटम पशु चिकित्सक, पशुपालन विभाग के उपमंडल अधिकारी व उपनिदेशक के माध्यम से 20 दिसंबर शाम चार बजे से पहले प्रदर्शनी स्थल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पशुधन प्रदर्शनी में पंजीकृत पशुधन को चारा नि:शुल्क उपलब्ध होगा।

इन श्रेणियों में होगा रजिस्ट्रेशन
मुर्राह भैंस की जातीय पशु की श्रेणी में झोटा, युवा झोटा, दुधारू भैंस, झोटी, कटड़ा व कटड़ी शामिल हैं। व्यस्क झोटा दो दांत से चार दांत तक, झोटी दो दांत से चार दांत तक तथा कटड़ा व कटड़ी एक से दो वर्ष तक की आयु होनी चाहिए। दूसरी श्रेणी में हरियाणा गौ जातीय पशु श्रेणी में सांड़ प्रजनन योग्य, दुधारू गाय, बछड़िया दो से चार दांत तक, बैलों की जोड़ी शामिल है। तीसरी श्रेणी में साहीवाल गौ जातीय पशु श्रेणी में दुधारू गाय, गाय, बछड़िया दो से चार दांत तक तथा सांड़ प्रजनन योग्य शामिल हैं। चतुर्थ श्रेणी में अन्य देसी गौ जातीय नस्लों की गाय (केवल थारपारकार, राठी, गिर व बिलाही ) दुधारू गाय थारपारकार, दुधारू गाय राठी, दुधारू गाय गिर, दुधारू गाय बिलाही, अन्य देसी गौ जातीय नस्लों के प्रजनन योग्य सांड़ (केवल थारपारकार, राठी, गिर व बिलाही ) शामिल हैं।
विज्ञापन

पांचवी श्रेणी में एग्जोटिक/एग्जोटिक क्रास श्रेणी में दुधारू गाय, बछड़ियां व सांड़ (दो से चार दांत प्रजनन योग्य)। छठीं श्रेणी में गोशाला के गो जातीय पशु जिनमें दुधारू गाय, सांड़ हरियाणा (प्रजनन योग्य) सांड़ सायवाल (प्रजनन योग्य), बछड़ियां (दो से चार दांत) शामिल हैं। सातवीं श्रेणी में अश्व जातीय पशु श्रेणी में घोड़ा (दो या दो अधिक दांत), घोड़ी, बच्छेरा, बच्छेरी ,गैलजिग, डंकी मेयर व डंकी स्टेलियन शामिल हैं। आठवीं श्रेणी में ऊंट जातीय पशु में ऊंट, ऊंटनी शामिल हैं। नौवीं श्रेणी में भेड़ जातीय पशु (नाली नस्ल), मेढ़ा, तीन भेड़ों का समूह, तीन युवा भेड़ों का समूह व युवा मेढ़ा शामिल हैं। दसवीं श्रेणी में भेड़ जातीय पशु हिसार नस्ल, मेढ़ा, तीन भेड़ों का समूह, तीन युवा भेड़ों का समूह व युवा मेढ़ा शामिल हैं। ग्यारहवीं श्रेणी में बकरी जातीय पशु (किसी भी नस्ल की) बकरा, दुधारू बकरी व युवा बकरी शामिल हैं व बारहवीं श्रेणी में शंकर जातीय पशु (योर्क शायर तथा लैण्डरेस नस्लों) में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 को होंगे विजेता सम्मानित
उपनिदेशक ने बताया कि उपरोक्त सभी श्रेणी में विजेता पशु मालिकों को 23 दिसंबर को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी स्थल पुलिस लाइन झज्जर में प्रदर्शनी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। डॉ. डबास ने बताया कि पंजीकृत पशुधन के लिए चारा नि:शुल्क मिलेगा। साथ ही पशु चिकित्सालय भी प्रदर्शनी स्थल स्थापित किया जाएगा। जिसमें हर समय डॉक्टर्स की टीम उपलब्ध रहेगी। पशुपालकों के लिए भी अलग हर समय चिकित्सा सुविधा मौके पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed