फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शांतिपूर्ण माहौल के बीच हुआ बार कौंसिल चुनाव के लिए मतदान

शांतिपूर्ण माहौल के बीच हुआ बार कौंसिल चुनाव के लिए मतदान

Sat, 03 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल के बीच हुआ बार कौंसिल चुनाव के लिए मतदान

विज्ञापन
झज्जर। बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को झज्जर में भी मतदान किया गया। इसके लिए प्रशासन की तरफ से तहसीलदार मुखत्यार सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। सुबह ही मतदान शुरू हो गया था। मतदान समाप्त होने के बाद मत पेटियों को सील कर दिया गया और उन्हें चंडीगढ़ भेज दिया गया है। झज्जर में 713 मतदाओं में से 579 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया और प्रत्येक मतदाता ने 25 सदस्यों के लिए वोट डाले हैं। बार काउंसिल के 107 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें से तीन उम्मीदवार झज्जर से थे। इनमें एडवोकेट रविंद्र कौशिक, एडवोकेट जितेंद्र खत्री और एडवोकेट जितेंद्र जाखड़ शामिल हैं। झज्जर में पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल के बीच मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई है। मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। काफी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था।

शांतिपूर्ण माहौल के बीच मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई है। मत पेटियों को सील कर दिया गया है।
- मुखत्यार सिंह, तहसीलदार झजजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed