{"_id":"5bc636e0bdec2269724a6f42","slug":"111539716832-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कूड़ा डाला तो दुकानदार पर लगेगा 5 हजार तक का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कूड़ा डाला तो दुकानदार पर लगेगा 5 हजार तक का जुर्माना
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर नगर परिषद ने शहर के बाजारों में कूड़ा डालने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई करने के लिए कमर कस ली है। अब शहर के दुकानदारों को कूड़ा सुबह 10 बजे तक आने वाले नगर परिषद के ट्रैक्टरों में ही डालना होगा। इससे पहले या बाद में अगर कोई कूड़ा बाहर फेंकता मिला तो उस पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना किया जाएगा।
हाल ही में शहरी एवं नगर योजनाकार विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने अपने दौरा के दौरान निर्देश दिए थे कि चरखी दादरी शहर में सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए और जो लोग कूड़ा फैलाने का काम करते हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाए। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने भी नगर परिषद को बाजारों सहित सभी वार्डों में सफाई को लेकर बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा है कि विभिन्न स्थानों पर रखे गए कूड़ेदानों को समय पर खाली करवाना सुनिश्चित करें और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति कूड़ा केवल कूड़ेदान या नगर परिषद की गाड़ी में ही डालें। उपायुक्त के निर्देशों को देखते हुए मंगलवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विजयपाल यादव की ओर से शहर के सभी दुकानदारों को सलाह के तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों में कूड़ेदान रखें और अपनी दुकान का कूड़ा बाहर रोड पर न फेंके।
हर रोज नगर परिषद के ट्रैक्टर सुबह 10 बजे तक दुकानों का कूड़ा लेने के लिए आएंगे और सभी दुकानदारों को केवल इन्हीं ट्रैक्टरों में कूड़ा डालना होगा। उन्होंने कहा है कि कोई भी दुकानदार अगर सड़क पर कूड़ा डालता है तो उसके खिलाफ नगरपालिका अधिनियम 1973 की धारा 158 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। दादरी के लोगों से स्वच्छता की अपील कर उपायुक्त ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा चरखी दादरी को स्वच्छ और साफ शहर बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हाल ही में बाजारों की सफाई का कार्य रात में शुरू किया गया है। प्रशासन चाहता है कि अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में दादरी को सुंदर नगर परिषद की श्रेणी में पहला स्थान मिले। जिला प्रशासन की इस पहल में शहर के लोगों भी अपना सक्रिय सहयोग देना होगा तभी हमारा शहर साफ और सुंदर बन पाएगा।
विज्ञापन
डीसी ने बच्चों से भी की अभियान से जुड़ने की अपील
उपायुक्त ने कहा कि बिना सामाजिक सहयोग के सफाई जैसे कार्य पूर्ण रूप से सफल नहीं हो सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि सभी लोग अपने फोन में स्वच्छ एप नामक अप्लीकेशन डाउनलोड करें और कूड़े या गंदगी को लेकर उसी एप से शिकायत दर्ज करवाएं। इससे लोगों का समय बचेगा और शहर में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की जा सकेगी। उन्होंने बच्चों और विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थी प्रशासन के इस अभियान के साथ जुड़ें। उन्हें अगर कोई व्यक्ति कूड़ा फैलाता दिखे तो उसे टोके और उसे समझाएं कि गंदगी किसी व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि सभी लोगों के लिए समान रूप से खतरनाक है।
दो दिन बाद दुकानों के आगे मिली रेहड़ी तो जब्त होगा सामान, नोटिस दिए
नगर परिषद ने मंगलवार को दादरी के मेन बाजार में दुकानों के आगे अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वालों और दुकानदारों को नोटिस देकर बाजार से गुजरने वाले मेन रोड पर अवैध रूप से रेहड़ी न लगाने की चेतावनी दी है। कार्यकारी अधिकारी विजयपाल यादव ने बताया कि शहर से अतिक्रमण हटाने और दादरी की सुंदरता को देखकर बाजारों से अवैध रूप से लगाई जा रही रेहड़ियों को हटाने का निर्णय लिया गया है। दो दिन बाद अगर कोई रेहड़ी लगी मिली तो उसका सामान जब्त होगा।