फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बौंदकलां सीएचसी में तीन साल से नहीं फार्मासिस्ट व रेडियोग्राफर, लोगों को नहीं मिल पा रहा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

बौंदकलां सीएचसी में तीन साल से नहीं फार्मासिस्ट व रेडियोग्राफर, लोगों को नहीं मिल पा रहा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Wed, 08 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां सीएचसी में तीन साल से नहीं फार्मासिस्ट व रेडियोग्राफर, लोगों को नहीं मिल पा रहा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। प्रदेश सरकार द्वारा आयुष्मान जैसी योजनाओं का खाका तैयार किया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोगों को मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम होना पड़ रहा है। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बौंदकलां में पिछले तीन सालों से फार्मासिस्ट और रेडियोग्राफर नहीं होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बौंदकलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बामला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरककलां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बौंदकलां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अचीना और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलोटा शामिल है। केंद्र के अधीन 36 गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन स्टॉफ और संसाधनों की भारी कमी सामने आ रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की खुद की हालत ही नाजुक बनी हुई है। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पद भी लगभग 4 साल से रिक्त बना हुआ है। इसके साथ ही केंद्र 4 पद मेडिकल अधिकारी के स्वीकृत है। जिनमें से एक पद अभी भी रिक्त बना हुआ है। इसके साथ ही महिला चिकित्सक का पद भी 3 साल से ज्यादा समय से खाली पड़ा हुआ है। केंद्र में दो पद फार्मासिस्ट के तीन साल से रिक्त बनें हुए है जिसके चलते अप्रेेंटिस करने वाले युवकों द्वारा ही दवाई बांटी जाती है। केंद्र कार्यरत रेडियोग्राफर तीन साल पहले ही सेवानिवृत्त हो गया था। पिछले तीन साल से एक्स-रे मशीन भी बेकार पड़ी है। एक्स रे के लिए लोगों को चरखी दादरी, भिवानी व रोहतक जाना पड़ता है। इसके साथ ही पिछले एक महीने से आंखों का डॉक्टर भी तबादला करवाकर चला गया है। ऐसे में केंद्र केवल शो पीस बनकर रह गया है। केंद्र में एंबुलेंस तक भी मुहैया नहीं करवाई गई है जिससे इमरजेंसी होने पर ऑनकाल करके ही मंगवानी पड़ती है।
विज्ञापन

सरकार के पास भेज रखी है डिमांड : सीएमओ
इस बारे में सिविल सर्जन चरखी दादरी डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि बौंदकलां सीएचसी समेत पूरे जिले में डॉक्टरों की भारी कमी है। जिले के अस्पताल को भी बड़ी मुश्किल से चलाया जा रहा है। डॉक्टरों की कमी व अन्य संसाधनों की कमी को लेकर सरकार के पास डिमांड भेज रखी है। सरकार द्वारा डॉक्टर और स्टॉफ मुहैया करवाते ही बौंदकलां में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed