फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   छात्राएं बोली: नकल का विरोध किया तो ड्यूटी स्टाफ ने फाड़ी उनकी सीट

छात्राएं बोली: नकल का विरोध किया तो ड्यूटी स्टाफ ने फाड़ी उनकी सीट

Fri, 27 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
छात्राएं बोली: नकल का विरोध किया तो ड्यूटी स्टाफ ने फाड़ी उनकी सीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
छुछकवास गांव स्थित बीडीएम कॉलेज में चल रही नर्सिंग की परीक्षा के दौरान केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। वीरवार को एएनएम कोर्स के सेकेंड ईयर के हेल्थ सेंटर मैनेजमेंट विषय का एक बजे से चार बजे तक पेपर था। करीब ढाई बजे परीक्षा केंद्र में हंगामा हो गया और इसी दौरान 35 छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ दी गई। उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ने के लिए सनराइज नर्सिंग कॉलेज कासनी की छात्राएं ड्यूटी स्टाफ और ड्यूटी स्टाफ की सदस्य छात्राओं को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। हंगामे के कारण करीब 20 मिनट तक परीक्षा बाधित रही। इसके बाद परीक्षा दे रही 28 छात्राएं सड़क पर आ गई और कॉलेज के बाहर करीब 15 मिनट तक जाम लगा दिया। जाम लगाने के बाद छात्राओं ने डीसी से मिलने का फैसला लिया। जब छात्राएं लघु सचिवालय पहुंची तो डीसी मीटिंग में थीं। इसके चलते छात्राओं ने सीटीएम से मिलकर अपनी शिकायत दी।
नकल का था मामला
छात्राओं का कहना है कि सेंटर पर तैनात ड्यूटी स्टाफ बीडीएम कॉलेज की नर्सिंग छात्राओं की नकल करवा रहा था। बुधवार के पेपर में भी इसी प्रकार से नकल करवाई गई थी। उन्होंने नकल करवाने पर आपत्ति दर्ज करवाई तो ड्यूटी स्टाफ उनकी सीट छीनकर फाड़ दी गई। छात्राओं का यह भी आरोप है कि सीटें फाड़ने के बाद जब वे सेंटर से बाहर आने लगी तो उन्हें बंधक बना लिया गया। कुछ देर तक उन्होंने शोर मचाया तो उन्हें वहां से बाहर आने दिया।
विज्ञापन

सुपरिंटेंडेंट ने चौकी में दर्ज करवाई शिकायत
सेंटर सुपरिंटेंडेंट उत्कर्ष नेहरा ने 28 छात्राओं के खिलाफ छुछकवास चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि छात्राओं ने परीक्षा केंद्र में अपनी उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ दी। इसके अलावा अन्य नर्सिंग कॉलेजों से परीक्षा देने आई सात छात्राओं की भी उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ दी। चौकी में शिकायत देने के साथ-साथ सुपरिंटेंडेंट ने कार्रवाई के लिए शिकायत की एक-एक कॉपी हेल्थ यूनिवर्सिटी, डीसी व एसपी को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज वीसी से मिलेंगी छात्राएं
छुछकवास परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने वाली 28 छात्राएं शुक्रवार को हेल्थ यूनिवर्सिटी के वीसी से मिलेंगी। इस दौरान छात्राएं वीसी को शिकायत करेंगी कि नकल का विरोध करने पर केंद्र पर उनकी उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ने के साथ-साथ उन्हें बंधक भी बना लिया गया। इसलिए सेंटर स्टाफ के साथ-साथ संबंधित कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

ये बोले सुपरिंटेंडेंट
सुपरिंटेंडेंट उत्कर्ष नेहरा का कहना है कि परीक्षा के दौरान छात्राएं नकल कर रही थी। उन्हें नकल करने से रोका तो 28 छात्राओं ने ग्रुप बनाकर अपनी उत्तर पुस्तिका फाड़ दी। इसके बाद उन्होंने अपने नजदीक परीक्षा दे रही सात अन्य छात्राओं की भी उत्तर पुस्तिकाओं को फाड़ दिया। इसके बाद उक्त छात्राएं वहां से चली गई। जिसकी वजह से परीक्षा करीब 20 मिनट तक बाधित रही।

ये बोले कॉलेज संचालक
कॉलेज संचालक अमरजीत ने बताया कि उनके कॉलेज में नर्सिंग परीक्षा के लिए सेंटर बनाया गया है। परीक्षा लेने के लिए स्टाफ हेल्थ यूनिवर्सिटी से आया हुआ है। वीरवार को परीक्षा के दौरान जो घटना हुई, उससे उनके कॉलेज का कोई संबंध नहीं है। घटना ड्यूटी स्टाफ और छात्राओं के बीच हुई है।

ये बोले सीटीएम
सीटीएम अश्विनी कुमार ने बताया कि छात्राएं उनके पास कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ने की शिकायत लेकर आई थी। जिसे उन्होंने तुरंत हेल्थ यूनिवर्सिटी के वीसी को फॉरवर्ड कर दिया है। दूसरे पक्ष के द्वारा शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी उन्हें नहीं है।

ये बोले चौकी प्रभारी
चौकी प्रभारी शेषराज का कहना है कि उन्हें बीडीएम कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट उत्कर्ष नेहरा के द्वारा शिकायत दी गई है कि 28 छात्राओं ने अपनी उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ने के साथ-साथ सात अन्य छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ दी हैं। शिकायत दर्ज कर उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ने के मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed