फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   350 रजिस्ट्री हुई लेट, ढाई करोड़ के राजस्व का नुकसान 21-29-24

350 रजिस्ट्री हुई लेट, ढाई करोड़ के राजस्व का नुकसान 21-29-24

Tue, 24 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
350 रजिस्ट्री हुई लेट, ढाई करोड़ के राजस्व का नुकसान 21-29-24
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
कंप्यूटर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आमजन के लिए आफत का कारण बनती जा रही है। हड़ताल की वजह से ई-दिशा केंद्र पर कार्य पूरी तरह से बंद है। ऐसे में आमजन के सामने दुविधा खड़ी हो गई है कि वो अपनी फरियाद लेकर कहां जाए। सरकार ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म करवाने की दिखा में कोई कदम उठाते हुए नजर नहीं आ रही।
हड़ताल के कारण ड्राइविंग लाइसेंस की 650 और आरसी की 900 फाइलें अटकी हुई हैं। इसके अलावा अब तक 350 रजिस्ट्रियां भी लेट हो चुकी हैं। इससे सरकार को ढाई करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। तहसील कार्यालयों में केवल रजिस्ट्री ही नहीं बल्कि लाइसेंस, आय प्रमाण पत्र, जाति व आवास प्रमाण पत्र बनवाने का कार्य इन ऑपरेटरों के जरिये ही किया जाता है। ऑपरेटरों की हड़ताल ने सभी कार्यों पर अस्थायी रोक लगा दी है। 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं तो अब कालेज में दाखिले के लिए छात्र भी कागजात तैयार करवाने में जुट गए हैं। कागज तैयार करवाने के लिए जब छात्र तहसील में पहुंच रहे हैं तो वहां उनका काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

झज्जर और बादली तहसील में हुई एक-एक रजिस्ट्री
डीआईओ अमित बंसल के द्वारा सोमवार को झज्जर तहसील में एक रजिस्ट्री करवाई गई। वहीं, उनके साथ मौजूद सक्षम युवाओं को बताया भी गया कि किस प्रकार से रजिस्ट्री हो सकती है। हड़ताल के दौरान बुधवार से रजिस्ट्री की कमान भी सक्षम युवा संभाल सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्री करके डीआईओ अमित बंसल के द्वारा उन्हें सिखाया गया। वहीं, बादली तहसील में भी सोमवार को एक रजिस्ट्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं कंप्यूटर ऑपरेटरों की मुख्य मांग
1. कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए
2. समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए
3. सभी ऑपरेटर को राजस्व विभाग के अधीन किया जाए
4. विभागीय हेड ऑफिस से वेतनमान जारी करना
5. उनके रोजगार की सुरक्षा गारंटी दी जाए

नहीं निकल रहा समाधान
कंप्यूटर ऑपरेटरों के द्वारा 16 अप्रैल से हड़ताल शुरू की गई थी। हड़ताल को खत्म करवाने के लिए जिला स्तर पर भी अभी तक प्रयास नहीं हुए हैं। ऑपरेटरों के खिलाफ सरकार के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा और ना ही उनसे बातचीत की जा रही। अधिकारी प्रदेश भर में हड़ताल की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। ऐसे में आम जन के सामने समस्या यह खड़ी हो गई है कि वे अपने कार्यों के लिए कहा धक्के खाएं।
सक्षम युवा और नए ऑपरेटर संभालेंगे कमान
हड़ताल का असर कम करने के लिए डीआईओ कार्यालय की ओर से सक्षम युवाओं व आउटसोर्सिंग केे माध्यम से नए ऑपरेटरों को कार्य पर लगाया जाएगा। सक्षम युवाओं को इसके लिए मंगलवार को डीआईओ कार्यालय के द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, ऑपरेटर शुक्रवार तक सभी कार्यालय में दो तिहाई उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

नहीं मिला बातचीत का न्योता
कंप्यूटर ऑपरेटर एसोसिएशन के जिला प्रधान दीपक के अनुसार वे मंत्रियों को भी ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समस्या के समाधान के लिए एसोसिएसन को बातचीत के लिए भी नहीं बुलाया गया। वे एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर ही हड़ताल कर रहे हैं, वहां से संदेश आने के बाद ही हड़ताल खत्म की जाएगी।

वर्जन
डीआईओ कार्यालय से नए ऑपरेटर और सक्षम युवा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि हड़ताल के बावजूद शुक्रवार तक जिला प्रशासन सामान्य स्थिति झज्जर जिला में बना देगा।
- रोहित यादव, एसडीएम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed