फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एमआईई में 37 लाख में बनेगी पार्किंग

एमआईई में 37 लाख में बनेगी पार्किंग

Sun, 22 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
एमआईई में 37 लाख में बनेगी पार्किंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
एमआईई स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कांप्लेक्स में उद्यमियों की मांग पर पार्किंग बनाई जाएगी। पार्किंग के निर्माण पर 37 लाख रुपये लागत आएगी। शनिवार को विधायक नरेश कौशिक ने निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया। इस पार्किंग के निर्माण के बाद उद्यमियों की बड़ी समस्या का समाधान होगा।

विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि एमआईई में पार्किंग के निर्माण से उद्यमियों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं और लोगों की मांग के अनुरूप योजनाओं को क्रियान्वित करते हुए आम जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से पार्किंग कॉम्प्लेक्स तैयार किया जाएगा और निर्धारित अवधि में पूरा करते हुए औद्योगिक क्षेत्र को समर्पित कर दिया जाएगा। उद्यमी नरेंद्र शर्मा व अखिल ने कहा कि लंबे समय से वह पार्किंग एरिया की मांग उठाते आए हैं। पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। कुछ समय पहले ही उन्होंने विधायक नरेश कौशिक के समक्ष ये मांग रखी थी। अब निर्माण शुरू हो गया है। इससे उद्यमियों को बेहद लाभ होगा। इस मौके पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता के के श्योकंद, बहादुरगढ़ निगरानी समिति के अध्यक्ष महेश कुमार, राजपाल शर्मा, सुरेंद्र भारद्वाज, नरेश रोहिल्ला, कृष्ण चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed