{"_id":"5ac2959e4f1c1bec618b5184","slug":"111522701726-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंडियों में 10300 क्विंटल गेंहू की हुई पहले दिन खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंडियों में 10300 क्विंटल गेंहू की हुई पहले दिन खरीद
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
गेहूं खरीद के दूसरे दिन सोमवार को झज्जर व बहादुरगढ़ की मंडियों में गेहूं खरीद का कार्य शुरू हो गया। वहीं, बाकी छह मंडियों में कम आवक और नमी की मात्रा का हवाला देते हुए खरीद नहीं की गई। झज्जर में हैफेड द्वारा 832 एमटी तथा बहादुरगढ़ में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा 198 एमटी गेहूं खरीदा गया। गेहूं खरीद को लेकर आढ़तियों को एजेंसियों और किसानों के बीच की इकाई बनाया गया। खरीद के 72 घंटे में एजेंसियों के द्वारा पेमेंट आढ़तियों को की जाएगी। इसके बाद आढ़ती किसानों को पेमेंट करेंगे। खरीद एजेंसियों के द्वारा नमी की मात्रा 12 प्रतिशत तय की गई है। वहीं, किसानों के द्वारा गेहूं सीधे मंडी में लाया जा रहा है, जिसके चलते गेहूं में नमी की मात्रा 14 से 15 प्रतिशत आ रही है।
मंडी में गेहूं की आवक व खरीद
मंडी आवक खरीद
आसौदा 0 0
बहादुरगढ़ 198 198
बेरी 0 0
छारा 0 0
ढाकला 100 0
झज्जर 1400 832
माजरा डी 35 0
मातनहेल 106 0
कुल 1839 1030
नोट: सभी आंकड़े एमटी में हैं।
वर्जन
गेहूं की आवक के हिसाब से साथ-साथ खरीद की जा रही है। नमी की मात्रा अधिक होने के कारण ढाकला, माजरा-डी, मातनहेल में सोमवार को खरीद नहीं हुई। वहीं आसौदा, बेरी व छारा की मंडी में अभी तक कोई आवक ही नहीं है। जिले में सोमवार को 10,300 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। किसानों को गेहूं सूखा कर लाना चाहिए ताकि खरीद में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- अशोक शर्मा, डीएफएससी झज्जर।